एक्सप्लोरर

पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा

UP News: पीलीभीत में बाघ हमले में किसान की मौत हो गई. घटना से गुस्साए परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है. वहीं डीएम ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है.

Pilibhit Tiger Attack: पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना इलाके में एक बाघ के हमले में किसान की मौत हो गयी. घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत जिले के माला वन रेंज क्षेत्र में गन्ने के खेत में सिंचाई करने गए मेवातपुर निवासी किसान गुड्डू (36) को बाघ 50 मीटर तक घसीट ले गया और उसका एक हाथ और एक पैर खा गया. पुलिस ने कहा कि किसान की बाघ के हमले में मौत हो गई. घटना जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर पीलीभीत बाघ अभयारण्य के माला वन रेंज के मेवातपुर उर्फ शेरगंज गांव की है.

न्यूरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक सुभाष मावी ने बताया कि वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि गुड्डू रविवार रात को अपने खेत में सिंचाई करने गया था और सोमवार सुबह ग्रामीणों को बनकटी चौकी के पास स्थित खेत में उसका अधखाया शव दिखा.

डीएम ने परिजनों को दिया मदद का आश्वासन
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया जब किसान काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनो की खोजबीन में जंगल के किनारे क्षत-विक्षत शव मिला. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया. वहीं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि पगचिह्न से बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. विभाग घटना की जांच कर रहा है. किसान की जान बाघ के हमले में ही गई है. परिजनो और ग्रामीणों के शिकायत पर जिलाधिकारी ने जंगल से सटे गांवों में तार फेंसिंग का कार्य कराने को डीएफओ को निर्देश दिए.

वन विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप
जान गंवाने वाले किसान के पिता मंगला प्रसाद ने जिलाधिकारी के समक्ष आरोप लगाया कि कई बार फोन कॉल करने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे. जब वे चौकी पहुंचे तो वहां ताला लटका था और सभी कर्मचारी फरार थे. हालांकि, वन विभाग ने इन आरोपों को गलत बताया है. वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना पर वे मौके पर गए थे और खेत के किनारे-किनारे खोजी अभियान चला रहे थे.

कर्मचारियों ने कहा कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर उन्हें एक बाघ गन्ने के खेत में बैठा दिखा जो टीम को देखते ही उसकी तरफ दौड़ पड़ा. उन्होंने कहा कि टीम ने पटाखे फोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में झूठी शान की खातिर पिता-पुत्र ने किया बेटी का मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget