एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में झूठी शान की खातिर पिता-पुत्र ने किया बेटी का मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: ककरौली थाना क्षेत्र स्थित कटिया गांव के जंगल में युवती का जला शव मिलने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले एक फरार आरोपी क्लीनर की तलाश कर रही है.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में झूठी शान के खातिर अपनों का खून बहा देने वाला एक मामला सामने है. यहां कलयुगी बाप-बेटे ने मिलकर इज्जत की ख़ातिर पहले तो अपनी बेटी की गला घोट कर हत्या की. फिर उसके बाद पेट्रोल से शव को जलाकर जंगल में ठिकाने लगा दिया था. कुछ दिन पूर्व पुलिस को जला हुआ शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने शव की सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराई. पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है. 

दरसअल मामला ककरौली थाना क्षेत्र स्थित कटिया गांव के जंगल में 3 जून को एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव की शिनाख्त कटिया गांव निवासी 23 वर्षीय सरस्वती के रूप में की. पुलिस ने मृतका के परिजनों से जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला दूध की तरह साफ हो गया.

बेइज्जती के डर से की थी हत्या
पूछताछ के दौरान मृतक युवती के पिता राजवीर और भाई सुमित ने बताया कि मृतक युवती सरस्वती का कई जगह प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी शादी भी दो जगह हुई थी. जिसके चलते उन्हें गांव में अपनी बेज्जती का एहसास होता था. इसी के चलते पिता और पुत्र दोनों ने मिलकर 30 मई की रात सरस्वती की पहले तो गला घोट कर हत्या की और उसके बाद मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर उसके शव को जलाकर गांव के पास स्थित जंगल में ठिकाने लगा दिया था. इस मामले में पुलिस पिता राजवीर और भाई सुमित को गिरफ्तार कर धारा 103(1) ,238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दिनांक 3-06-2025 को ककरौली थाना क्षेत्र में एक रजवाए के पास एक जली हुई महिला की लाश मिली थी. लड़की जो कड़ा पहनी हुई थी, उस कड़े के माध्यम से कटिया ग्राम के रूप में हुई. जब मृतका के मां-बाप से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. विधिक कार्रवाई करते हुए इन दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

फरार क्लीनर की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि मुजरिम सुमित ट्रक ड्राइवर है, उनका साथी क्लीनर गुरदयाल वह इस केस में वंचित है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. साथ ही इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को 15000 रुपये इनाम देने की घोषणा एसएसपी की ओर से की गई है.

ये भी पढ़ें: 'सच्चा विकास तब होगा जब...', मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget