एक्सप्लोरर

Pilibhit Crime: प्रेमिका के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

UP Crime: पीलीभीत में प्रेमिका के घर से युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Pilibhit News: पीलीभीत (Pilibhit) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल प्रेमिका के घर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंचे सीओ और पुलिस फोर्स ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक का पास के ही गांव में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर प्रेमिका के परिजनों ने युवक को घर बुलाकर जहर देने का आरोप लगाया है. 

क्या है पूरा मामला?

घटना थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया दुलई की है. जानकारी के मुताबिक थाना सेहरामऊ के कुरैया गांव में सचिन सोमवार बीती शाम अपने दोस्तों के साथ घर से गया था, जिसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, पता चला कि सुबह तड़के ही पूरनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग़ांव पिपरिया दुलई में युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे घर मे पड़ा मिला है. जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Hamirpur News: हमीरपुर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानों के बाहर से हटा अतिक्रमण

मृतक सचिन के भाई पवन का कहना है कि उसका भाई शादी करने की बात कहकर दोस्तों के साथ घर से आया था जो अपने घर वापस नहीं लौटा. जिसके बाद मंगलवार सुबह पता चला कि पिपरिया दुलाई के गांव निवासी बच्चू लाल वर्मा के घर  संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. बच्चू लाल की बेटी से उसके प्रेम प्रसंग की बात संज्ञान में आई है लेकिन वह उस परिवार को नहीं जानता है.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

ग्राम प्रधान ने बताया कि सुबह पता चला कि गांव में बाहर के लड़के की गांव घर मे आकर जहर खाने से मौत हो गई है. सूचना पर आकर पुलिस इंस्पेक्टर को घटना की सूचना दी है. सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कुर्रैया गांव के निवासी  सचिन का शव पिपरिया दुलई के रहने वाले बच्चू वर्मा के घर में संदिग्ध हालात में मिला है. पुलिस पूरी तरह से जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है.

सूचना के मुताबिक मृतक सचिन का पिपरिया दुलाई की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह उसके घर गया था लेकिन सुबह युवक का शव प्रेमिका के घर में ही बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर तफ्तीश शुरु कर दी है. 

Aligarh News: महिला कैदियों को डिप्रेशन और तनाव से बचाने के लिए उठाए जा रहे हैं ये सराहनीय कदम, गायत्री मंत्र का भी किया जाता है जाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget