एक्सप्लोरर

बरेली-सितारगंज हाईवे भूमि अधिग्रहण में करोड़ों का घोटाला, NHAI के दो अधिकारी सस्पेंड

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में बरेली सितारगंज नेशनल हाइवे के भूमि अधिग्रहण की गई जमीन पर फर्जी मकान दिखाकर भू माफियाओं ने pwd राजस्व के मिलीभगत कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया.

UP News: पीलीभीत में इन दिनों बरेली सितारगंज नेशनल हाइवे काफी चर्चा में है. दरअसल बरेली से पीलीभीत सितारगंज होते हुए हाइवे के निर्माण में आने वाले दर्जनों गांव में किसानों की अधिग्रहण की गई भूमि पर लखनऊ दिल्ली, रुद्रपुर जैसी जगहों से जमीनों के सौदागरों ने जमीन खरीद कर दोगुना मुआवजा पाने के लालच में अस्थाई निर्माण दिखाकर नेशनल हाइवे अथॉरिटी और pwd राजस्व के मिलीभगत के चलते करोडों का खेल किया है. मामला उजागर होने के बाद अब NHAI की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जांच टीम गठित की है, जिसको लेकर दो बड़े विभागीय जिम्मेदारों को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है.

दरअसल बरेली से पीलीभीत होते सितारगंज हाइवे के निर्माण के लिए सन 2022 को एन एच की टीम ने स्थानीय राजस्व विभाग की टीम और pwd के साथ मिलकर हाइवे का सर्वे किया. उसके बाद राजस्व टीम pwd के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण को लेकर 70 किलोमीटर लंबे 2600 करोड़ की लागत से बने हाइवे पर पड़ने वाले ग्रामीण इलाकों का सर्वे रिपोर्ट कर मूल्यांकन कर दिया. नियमानुसार भूमि अधिग्रहण का फायदा सीधे तौर पर उन किसानों को होना चाहिए था, जिनकी कृषि की भूमि इस हाइवे पर अधिग्रहण में आ रही थी, लेकिन ऐसा नही हुआ.

भू माफियाओं ने किसानें से कम दाम में खरीदे जमीन 

एन एच हाइवे के कुछ अधिकारियों और राजस्व टीम की मिलीभगत से जमीन के बड़े सौदागरों या यूं कहें बड़े भू माफियाओ को इसकी भनक पहले ही लग गई और उन्होंने नेशनल हाइवे बरेली पीलीभीत सितारगंज NH30 पर 3A की नियमावली कार्रवाई पूरी होने से पहले ही किसानों से औने पौने दामो में खरीद ली गई, और बाद में हाइवे निर्माण को लेकर भूमि सौदागरों के अधिग्रहण की गई भूमि पर अस्थाई भवन निर्माण कंस्ट्रक्शन कर करोड़ों का मुआवजा कमा लिया.

लापारवाही बरतने वाले दो अधिकारी निलंबित 

बताया जा रहा है कि बनाये गए आधा दर्जन कंस्ट्रक्शन अवैध निर्माण होने की खबर लगते ही हुए करोड़ों के जमीन मुआजवे में खेल को लेकर एन एच आई ने अपनी सर्वे टीम लगाकर मामले की जांच स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर की. एन एचआई ने गोपनीयता एवं नियमावली के विरूद्ध लापरवाही बरतने वाले दो विभागीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया. मामले की जांच अभी जारी है. कयास लगाया जा रहा है कि निष्पक्ष जांच पूरी होने के बाद लखनऊ, रुद्रपुर, दिल्ली जैसे बड़े जमीन के सौदागरों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है. 

बाईट नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने पूरे मामले को लेकर बताया कि एन एचआई की टीम की तरफ से भूमि अधिग्रहण को लेकर मौके पर हुए अवैध निर्माण को लेकर आर्टिफिशियल स्ट्रक्चर पाए जाना पाया गया, जिसको लेकर जांच अभी जारी है, और दो एन एच के विभागीय अफसरों के निलंबन की कार्रवाई की गई है. जांच भी जारी है, जिस पर कार्रवाई होना तय है.

मोटा मुआवजा कमाने वाले नामों से इक शख्स का नाम आगे 

जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि खंड भगवान दास के नाम पर है. पूर्व में नहीं की ओर से जारी मुआवजा लेने वालों की सूची में भगवानदास का नाम नहीं था. इलाहाबाद मौके पर स्थित अमरिया भौनी माधवपुर सहित उदनपुर जैसे गांव से गुजरने वाले हाईवे पर दिल्ली लखनऊ और रुद्रपुर के भूमि सौदागरों ने किसानों से उनकी जमीन कम दामों में अधिग्रहण कर खरीद कर अधिग्रहण की जमीन पर मोटा मुआवजा कमा लिया, जिनमें से बड़े नाम हिमांशु संगल धर्मवीर मित्तल जैसे लोगों के सामने आ रहे हैं. फिलहाल मामले की कार्रवाई अभी जारी है.

ये भी पढ़ें: तांडव वेब सीरीज के मेकर्स को बड़ी राहत, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget