एक्सप्लोरर

यूपी के चित्रकूट और पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, दोनों घटनाओं में अबतक 11 लोगों की मौत

Pilibhit Accident: पीलीभीत में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे.

Pilibhit Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. कार सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गए, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

ये हादसा पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र स्थित टनकपुर हाइवे पर हुआ, जहां   कार की पेड़ से टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने सभी शवों को 
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के वक्त कार में 11 लोग सवार थे. 

चित्रकूट में बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत
पीलीभीत के अलावा चित्रकूट में भी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई. ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे कस्बे में हुई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पाँच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग एमपी के छतरपुर के बताए जा रहे है. 

इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जिला अस्पताल से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया, उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. 

लोकसभा में बिछड़ी अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद की जोड़ी, राहुल गांधी भी हुए सपा मुखिया से दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget