एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत में आसमान से 'रहस्यमयी पत्थर' गिरने का दावा, वजन करीब 14 किलो, लोगों का लगा तांता

खगोलीय घटनाओं में रुचि लेने वालों के लिए पीलीभीत की एक घटना आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां के लोग आकाश से एक रहस्यमयी वस्तु गिरने का दावा कर रहे हैं. इस पर कोई प्रशासनिक बयान नहीं आया है.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि सोमवार आधी रात को उसके घर पर आसमान से करीब 14 किलोग्राम का एक रहस्यमयी पत्थर (Mysterious Stone) गिरा. इस व्यक्ति के दावे के बाद आसपास को लोगों की घर के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है और लोग कौतुहलवश उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर रहे हें. खबर फैलते ही नजदीकी थाने की पुलिस भी इस पत्थर को देखने आई और फोटो खींच कर ले गई. 

पत्थर गिरने से धंस गई दीवार

पीलीभीत के इनायत गंज मोहल्ले के निवासी सुनील गुप्ता का कहना है कि बीते सोमवार की रात करीब 1:00 बजे आसमान से एक करीब 14 किलोग्राम का पत्थर उनकी छत पर गिरा. जिससे तेज आवाज आई. यह पत्थर लोहे के जाल पर गिरा. इसके प्रभाव से बाउंड्री वॉल में भी दरार आई गई और धंस गया. उन्होंने बताया कि पत्थर काफी गर्म था. घर के लोग उसे वैसा ही छोड़कर सोने चले गए. अगले दिन जब उन्होंने यह बात आसपास के लोगों को बताई, उसके बाद पत्थर देखने के लिए लोगों का तांता लग गया.  

जानिए, क्या कहते हैं जानकार

उधर, जेएमबी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह से जब इस अनोखे पत्थर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमारा सौर मंडल रहस्यों से भरा हुआ है. कई बार समय-समय पर आसमान से चमकती हुई वस्तु दिखाई देती है.  हमारा ग्रह अपनी कक्षा में आई हुई वस्तु को वायुमंडल में खींचता है. पृथ्वी गुरुत्वाकर्षण बल के कारण उल्का पिंडों को अपनी ओर खींचती है. इसका शोध नासा ने भी किया है. मैंने उस जगह को देखा है. जिस वेग से गिरा है, वह उल्का पिंड का हिस्सा हो सकता है.' उधर, पीलीभीत के लोग इस पत्थर को जिज्ञासा भरी नजरों से देख रहे हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि यह पत्थर कहां से आया है. हालांकि प्रशासनिक अमले ने इस पर कोई सुध नहीं ली है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: 'आजमगढ़ में सपा के 10-10 विधायक, फिर भी किसी ने काम नहीं किया!' निरहुआ ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget