एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी, वाहन नहीं मिलने से हो रही भारी परेशानी

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही यात्रा मार्गो पर वाहन की समस्या भी शुरू हो गई है. देश-विदेश यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे हैं.

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही यात्रा मार्गो पर वाहन की समस्या भी शुरू हो गई है. देश-विदेश यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे हैं. जिस कारण उन्हें घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है. जबकि स्थानीय लोगों को भी लिंक मार्गो के लिए भी वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. प्रशासन की ओर से यात्रियों और स्थानीय जनता की कोई मदद नहीं की जा रही है.

श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है. देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु किसी तरह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें यहां से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. फिर होटल में रूककर वे वाहनों का इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन की इस तरह की लचर व्यवस्था से तीर्थयात्री खासे परेशान हैं. तीर्थयात्री हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से ये सोचकर पहुंच रहे हैं कि उन्हें रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वाहन उपलब्ध हो जायेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. जो वाहन आ भी रहे हैं उनमें भर-भरकर सवारी आ रही हैं. ऐसे में दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है. यात्रियों को वाहन उपलब्ध ना होने पर वे महंगा रेट देकर बुकिंग के जरिये भी समस्या को खत्म कर रहे हैं. लेकिन जो गरीब यात्री हैं वे सड़क में बैठकर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं.

Uttarakhand News: खटीमा से विधानसभा चुनाव में सीएम धामी को मिली हार का ग्रामीणों ने किया प्रायश्चित, उठाया ये कदम

लिंक मार्ग पर भी नहीं मिल रहे हैं वाहन
इसके अलावा लिंक मार्गो को जाने वाले लोगों को भी वाहन नहीं मिल रहे हैं. वे भी किसी तरह गाड़ियों में आवाजाही करने को मजबूर हैं. यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से वाहनों की संख्या बढ़ाई जानी थी, मगर ऐसा नहीं किया गया. यात्रा मार्गो पर जाने के लिए वाहनों की बुकिंग के रेट भी तय नहीं किए गए हैं. ऐसे में वाहन स्वामी मनमाना दाम ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget