एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: खटीमा से विधानसभा चुनाव में सीएम धामी को मिली हार का ग्रामीणों ने किया प्रायश्चित, उठाया ये कदम

Uttarakhand News: जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीमांत गांवों के लोगों ने आज सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि ली और सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार का प्रायश्चित किया.

Uttarakhand News: जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीमांत गांवों के लोगों ने आज सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि ली और सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार का प्रायश्चित किया. इन गांवों में मेलाघाट, सिसैया, बंधा, बलुआ, खैरानी, बगुलिया, खिलड़िया आदि जैसे कई गांवों के लोग शामिल थे. इन ग्रामीणों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 7 मई को 22 पुल खिलड़िया की शारदा नहर में सांकेतिक रूप से सामूहिक जल समाधि ली. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें उनके क्षेत्र का पहले की तरह ही विकास करने का आश्वासन दिया. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार का प्रायश्चित
खटीमा में सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट प्रशासनिक अमले, जल पुलिस व पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे. प्रशासनिक देखरेख में खटीमा विधानसभा मेलाघाट क्षेत्र के सीमांत गांवो के दर्जनों ग्रामीणों ने 22 पुल शारदा नहर में सांकेतिक जल समाधि ले कर प्रायश्चित किया. इस अवसर पर सांकेतिक जल समाधि को लीड कर रहे स्थानीय निवासी रामायण प्रसाद ने कहा की सीएम पुष्कर धामी ने सदैव उनके क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किए है. लेकिन दुर्भाग्यवश वो 2022  विधानसभा चुनाव हार गए. जिससे खटीमा मेलाघाट क्षेत्र के ग्रामीण बेहद आहत है. इसलिए उन्होंने सीएम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए सीमांत ग्रामीणों हार का प्रायश्चित करने का काम किया है. 

सांकेतिक रूप से ली जल समाधि

ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र के रहनुमा प्रदेश के सीएम उनकी तरफ अपना ध्यान आकर्षित कर सके. इसलिए उन्होंने ये प्रायश्चित किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक जल समाधि लेने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर मौजूद एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने जल पुलिस की निगरानी में सांकेतिक जल समाधि कार्यक्रम को सम्पन्न कराए जाने की बात कही है. साथ ही सीएम की हार से आहत होकर सीमांत मेलाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सांकेतिक जल समाधि लिए जाने की भी जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें- 

UP IAS Transfer: यूपी में 7 PCS और 5 IAS अधिकारियों का तबादला, CM कार्यालय में 3 नए विशेष सचिव भी नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget