एक्सप्लोरर

Phulpur Bypoll 2024: सपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करने वाले सुरेश यादव के समर्थकों पर एक्शन, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

Phulpur By-Election 2024: प्रयागराज की फूलपुर सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करने वाले कांग्रेस के बागी अध्यक्ष सुरेश यादव के पांच समर्थकों को पार्टी की ओर से नोटिस भेजा गया है.

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें प्रयागराज की फूलपुर सीट भी शामिल है. फूलपुर उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस के बागी जिलाध्यक्ष सुरेश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित सुरेश यादव के पांच समर्थक नेताओं को भी नोटिस मिली है. कांग्रेस अनुशासन समिति ने सुरेश यादव का समर्थन करने पर नोटिस जारी किया है. पार्टी ने स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया शाहनवाज असलम, फूलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिद्धनाथ मौर्य, सुनील यादव, रईस अहमद उर्फ अख्तर रईसुल हसन और जीशान अहमद को नोटिस जारी किया है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल ने यह नोटिस जारी किया है. अनुशासन समिति के सदस्य ने सभी नेताओं से चार दिनों के भीतर नोटिस पर जवाब मांगा है. साथ ही यह चेतावनी भी दी कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है. सभी नेताओं पर सुरेश चंद्र यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का आरोप है.

हालांकि फूलपुर विधानसभा से 2022 में प्रत्याशी रहे सिद्धनाथ मौर्य ने सुरेश चंद यादव के समर्थन में पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं. बता दें कि फूलपुर सीट से बीजेपी के दीपक पटेल, समाजवादी पार्टी के मुज्तबा सिद्दीकी, बहुजन समाज पार्टी के जितेंद्र कुमार सिंह, आजाद समाज पार्टी कांशीराम शाहिदा खान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, इसमें 7 लोगों के नामांकन को त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिया गया. अब यह प्रत्याशी निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं. 

ये भी पढे़ं: 2 नवंबर अन्नकूट के दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, आठ क्विंटल फूलों से सजेगा मंदिर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget