एक्सप्लोरर

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 6 दिन में करीब 2 रुपये की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा। इन छह दिनों दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.88 रुपये लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में भी 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा। इन छह दिनों दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.88 रुपये लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में भी 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसी प्रकार देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है। खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति से कच्चे तेल के भाव को सपोर्ट मिला है।

पेट्रोल के दाम सोमवार को दिल्ली में 29 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 28 पैसे, जबकि चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। डीजल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे कोलकाता और चेन्नई में 20 पैसे जबकि मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.91 रुपये, 76.60 रुपये, 79.57 रुपये और 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.93 रुपये, 69.35 रुपये, 70.22 रुपये और 70.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इसी महीने 14 सितंबर को सउदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सउदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सोमवार को यकायक तकरीबन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 64.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget