एक्सप्लोरर

गौतमबुद्धनगर में 40 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी-2025 संपन्न, जिलाधिकारी ने सेक्टर-39 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Noida News: सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट ड्यूटी के चलते परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सकी.

गौतमबुद्धनगर. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)–2025 रविवार को जनपद के कुल 40 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचिता के साथ संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39, नोएडा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र परिसर की स्वच्छता, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश-निकास द्वार की सुरक्षा का गहन अवलोकन किया. उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और केंद्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की, जो पूरी तरह दुरुस्त पाई गईं. इस मौके पर उन्होंने कॉलेज पार्किंग के टूटे टीन शेड की मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए.

गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली

अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर नजर डालें तो, प्रथम पाली में कुल 17,592 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,890 उपस्थित रहे, जबकि 4,702 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में भी 17,592 अभ्यर्थियों में से 13,008 उपस्थित रहे और 4,584 अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.

नोएडा में दर्दनाक हादसा यमुना के बाढ़ के पानी में डूबे छात्र का शव बरामद, पूरे गांव में शोक की लहर

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही ठोस इंतजाम किए थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट ड्यूटी के चलते परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सकी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget