एक्सप्लोरर

मेरठ में मास्क के बिना नहीं कर सकेंगे सफर, लग सकता है जुर्माना, हर मूवमेंट पर है पुलिस की नजर

मेरठ पुलिस ने जिले में मास्क का अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को बता रही है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं. मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने और लोगों को जगरूक करने का अनूठा तरीका अपनाया है. लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं, हर आने-जाने वाले पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है. जो भी मास्क के बिना पाया जा रहा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जहां से माइक के जरिए लोगो को मास्क लगाने की हिदायत दी जाने के साथ-साथ लोगो पर कैमरे के जरिए नजर भी रखी जा रही है.

पुलिस कर रही है जागरूक मेरठ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है. पुलिस लोगों को ये भी बता रही है कि मास्क नहीं लगाने पर किस तरह के परिणाम सामने आ सकते हैं. पुलिस ई-रिक्शा चालकों से भी यही कह रही है कि अगर कोई बिना मास्क के ई-रिक्शा पर बैठता है तो उसे न ले जाएं. यात्री से पहले मास्क लगाने की बात कहें.

पुलिस ने चला रखा है मास्क अभियान दरअसल, मेरठ पुलिस ने पूरे जिले में मास्क का अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत पुलिस जगह-जगह लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को बता रही है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं. अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जा सकता है. पुलिस लोगों को बता रही है कि महामारी से बचें और लोगो को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं.

बनाया गया कंट्रोल रूम पुलिस ने इस पूरे अभियान के तहत एक कंट्रोल रूम भी बनाया है. कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. कंट्रोल रूम में करीब 100 के ज्यादा कैमरों के जरिए लोगों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही लोगों को ये भी बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं.

मेरठ में मास्क के बिना नहीं कर सकेंगे सफर, लग सकता है जुर्माना, हर मूवमेंट पर है पुलिस की नजर

कोरोना से हो सके बचाव अभियान को लेकर मेरठ पुलिस का कहना है कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है. लोगों के जागरूक किया जा रहा है कि घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद ने किया कंगना रनौत का समर्थन, महंत नरेंद्र गिरी ने दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

यूपी में कोविड-19 के मामलों की संख्या तीन लाख के पार, 6,846 नये मामले सामने आये

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget