एक्सप्लोरर

यूपी में कोविड-19 के मामलों की संख्या तीन लाख के पार, 6,846 नये मामले सामने आये

यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है. शनिवार को राज्य में 6,846 नये संक्रमण के मामले सामने आये. प्रदेश में मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में लखनऊ में सबसे ज्यादा केस सामने आये.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 6,846 नए मामलों के साथ ही शनिवार को राज्य में इस महामारी के अब तक सामने आए रोगियों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई. इसके साथ ही 68 और रोगियों की मौत के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4,349 हो गई है.

तीन लाख के पार हुये संक्रमित

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या इस समय 67,955 है जबकि 2,33,527 रोगी ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 3,05,831 लोग संक्रमित हो चुके हैं .

लखनऊ में 1,117 नये मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 1,117 नए मामले लखनऊ में, कानपुर नगर में 523, प्रयागराज में 328 और गाजियाबाद में 303 नए मामले आए हैं.

बुलेटिन के अनुसार 10 और रोगियों की मौत लखनऊ में, कानपुर नगर में नौ, प्रयागराज में छह और पांच रोगियों की मेरठ में मौत हुई है.

73 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है. पिछले चौबीस घंटे में 1,40,562 नमूनों की जांच की गयी है. प्रदेश में अब तक कुल 73,58,471 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

उन्होंने बताया कि अब तक कुल संक्रमित लोगों में से 0-20 वर्ष तक के 13.98 प्रतिशत, 21-40 वर्ष तक के 48.58 प्रतिशत, 41-60 वर्ष तक के 28.69 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.75 प्रतिशत लोग शामिल हैं.

प्रसाद ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में से 69 प्रतिशत पुरूष और 31 प्रतिशत महिलाएं हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे में 6,846 नए मामले आए हैं.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद ने किया कंगना रनौत का समर्थन, महंत नरेंद्र गिरी ने दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
Firozabad News: ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!

वीडियोज

Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget