एक्सप्लोरर

उत्तराखंड से निजामुद्दीन गये थे 214 जमाती, 114 की अबतक वापसी नहीं, बाहरी राज्यों में भी गए थे 382 लोग, 82 अभी तक नहीं लौटे

उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आये थे। राज्य सरकार अब इन सभी को ट्रेस कर रही है।

देहरादून, अजित सिंह राठी। देश के तमाम हिस्सों में मरकज़ में शामिल होने गए सैकड़ों लोग अब सरकार का सिरदर्द बन गये हैं। खुफ़िया विभाग की 47 पन्नों की रिपोर्ट पर पुलिस महकमा माथापच्ची करने में लगा है। कई लोग जो आ गए थे और उन्होंने जानकारी नहीं दी, उनके खिलाफ़ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और क्वारांटाइन किया जा रहा है। चिंता इस बात की है कि कहीं ये चलते फिरते मानव बम ना बन जाए। क्योंकि दिल्ली में जो हुआ वो सबके सामने है। इस संबंध में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के 26 लोग अभी भी दिल्ली में है, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया है. बाकी की तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड से कुल 214 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन के लिए गये थे। अभी तक कुल 114 लोगों की वापसी नहीं हुई है। उत्तराखंड से कुल 382 लोग दिल्ली के अलावा अलग अलग राज्यों में गये, जिनमें से अभी तक 82 लोग वापस नहीं लौटे हैं। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से जमात में हिस्सा लेने आये लोगों की संख्या 505 है, जो अभी राज्य में ही ठहरे हुए हैं।

अगर हम पूरे आंकड़े को देखें तो उत्तराखंड से 596 लोग दिल्ली समेत कई राज्यों में गए और 196 लोग वापस नहीं आये हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में इनकी संख्या इस प्रकार है।

देहरादून- यहां से दिल्ली निजामुद्दीन जाने वाले जमातियों की संख्या 130, यहां से 34 लोग वापस नहीं आये, कुछ के आसाम और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में होने की खबर है। 272 लोग उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में जमात में गए जिनमे से 189 वापस आ चुके हैं। यानि अलग अलग राज्यों में गए लोगों में से अभी भी 83 लोग आने शेष हैं। देहरादून जनपद में बहरी राज्यों से जमात में शामिल होने आये तब्लीगियों की संख्या 221 है जो अभी देहरादून में ही है।

हरिद्वार- इस जिले से 56 तब्लीगी जमात में शामिल होने दिल्ली निजामुद्दीन गए थे, जिनमें से अभी तक किसी की वापसी नहीं है, पांच लोगों की लोकेशन मध्य प्रदेश और 15 की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मिली है। हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आये जमातियों की संख्या 75 है जो कि अभी जिले में ही अलग अलग स्थानों पर ठहरे हैं।

उधमसिंहनगर से दिल्ली या अन्य राज्यों में जमात में शामिल होने कोई नहीं गया लेकिन 37 लोग बाहरी राज्यों से आये हुए हैं।

नैनीताल से 14 लोग दिल्ली निजामुद्दीन गए थे जो अभी महाराष्ट्र में हैं, जबकि नैनीताल में अभी भी बाहर से आये जमातियों की संख्या 104 है जो अभी जिले में ही हैं।

उत्तरकाशी से तीन लोग जमात में दिल्ली निजामुद्दीन गए अभी तक वापसी नहीं है।

अल्मोड़ा जिले से चार लोग जमात में शामिल होने दिल्ली निजामुद्दीन गए थे जो वापस आ चुके हैं। और इस जिले में चार लोग बाहर से आये हुए हैं।

चम्पावत जनपद में 10 लोग मुरादाबाद से जमात में हिस्सा लेने आये हैं।

पिथौरागढ़ में भी आठ लोग बाहर से जमात में हिस्सा लेने आये हुए हैं।

पौढ़ी जनपद से सात लोग दिल्ली गए लेकिन वापस नहीं आये हैं। 16 लोग गाजियाबाद, आठ लोग जम्मू कश्मीर गए 11 लोग बिजनौर गए हैं। इसी जनपद से 26 लोग दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आये हुए हैं जो कि अभी यहीं हैं।

टिहरी जनपद में बाहर से 20 लोग जमात में शामिल होने आये हुए हैं जो अभी तक यहीं हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget