एक्सप्लोरर

प्रयागराज में लॉकडाउन के बावजूद चल रहे हैं रिक्शे, दुकानें भी खुली, पुलिस मुस्तैद पर लोग बेपरवाह

प्रयागराज में लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर दिख रहे हैं, इसके चलते कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। हालांकि पुलिस मुस्तैद है, लोगों को समझा रही है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर संगम नगरी प्रयागराज के लोग लॉकडाउन के बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी तमाम लोग आवश्यक सेवाओं के नाम पर सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे हैं। कई जगहों पर सड़कों पर रिक्शे चल रहे हैं और दुकानें भी खुली हुई हैं। हालांकि पुलिस आज ज़्यादा मुस्तैद नज़र आ रही है। कल के मुकाबले आज ज़्यादा सख्ती भी बरती जा रही है, लेकिन कुछ लोग सड़कों पर बेवजह टहल रहे हैं। वाहनों पर सवार होकर सड़कों का सन्नाटा देखने के लिए निकल रहे हैं तो गलियों और कालोनियों में इकट्ठे होकर लाकडाउन का मज़ाक बनाने पर तुले हुए हैं।

प्रयागराज में लॉकडाउन के बावजूद चल रहे हैं रिक्शे, दुकानें भी खुली, पुलिस मुस्तैद पर लोग बेपरवाह

प्रयागराज में लॉकडाउन तोड़ने पर दो दर्जन से ज़्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सौ से ज़्यादा वाहनों का चालान किया गया है, लेकिन सड़कों पर वह असर नजर नहीं आ रहा है, जो होना चाहिए था। हालांकि लॉकडाउन तोड़ने वाले लोग गिनती के हैं। यहां ज़्यादातर लोग इसका पालन कर रहे हैं। घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और अपनी ज़िम्मेदारी को ठीक से निभा रहे हैं। पुलिस वालों के रोकने पर ज़्यादातर लोग दवा- दूध और राशन लाने की बहानेबाजी कर रहे हैं।

पुलिस ने आज सभी प्रमुख रास्तों-सड़कों और चौराहों को बैरीकेड कर दिया है, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए यहां और सख्ती बरतने व लोगों के जागरूक होने की ज़रुरत है। हालांकि बाहर निकलने और तफरीह करने वालों की संख्या कल के मुकाबले आज घटी है और आज लॉकडाउन का ज़्यादा असर देखा जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget