एक्सप्लोरर

रामपुर: बिना मास्क पहने दूल्हे मियां को लगी चपत, डीएम ने कर दिया चालान

कोरोना महामारी से बचने के लिये सरकार ने गाइडलाइंस जारी की लेकिन कुछ लोग भी लापरवाह बने हुये हैं. इस बीच रामपुर में शादी करने जा रहे एक दूल्हे का चालान कट गया

रामपुर. एक लंबे अरसे तक लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में अनलॉक 1.0 लागू किया गया है. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बाजार खोले गये हैं. वहीं सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है और कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सभी नियम व शर्तों का पालन करना अनिवार्य है. जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है. इस बीच रामपुर के जौहर अली मार्ग पर राम रहीम पुल पर सेहरा बांध दुल्हन लेने जा रहे दूल्हे का चालान कर दिया गया. कोरोना के महामारी से बचने के लिये दूल्हे मियां का मास्क ना लगाना भारी पड़ गया. सेहरा पहने और नोटों की माला गले में डाले कार में सवार दूल्हे मियां ने यह सोचा भी नहीं होगा की शहजादे की तरह साख रखने वाले मुबारक दिन में उन्हें दुल्हन की मुंह दिखाई से पहले रामपुर जिला प्रशासन को मुंह दिखाई देनी पड़ेगी.

रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह जौहर अली मार्ग से होकर गुजर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे कार सवार दूल्हे को बिना मास्क देखकर उन्होंने कार रुकवाई और दूल्हे मियां को कार से उतारकर, उनका रुपये 200 चालान कर दिया.

रामपुर में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

इस संबंध में आन्जनेय कुमार सिंह जिलाधिकारी रामपुर ने बताया पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के चलते प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. कई तरीके के नए प्रतिबंध भी लगाए गए हैं और लोगों को संक्रमण से सुरक्षा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की कोशिश की जा रही है. इन सुरक्षा उपायों में सबसे ज्यादा जरूरी है, एक दूसरे से दूरी बनाना, मास्क का प्रयोग करना, चेहरे को ढकना और बिना हाथ धोए मुंह को ना छूना. इसी के तहत शनिवार को प्रशासन के द्वारा अभियान चलाया गया. रामपुर में और शहर के कई सारे क्षेत्रों में लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ मास्क बांटे भी गए. जानबूझकर जो लोग लापरवाही बरतते हुए मास्क नहीं पहन रहे थे उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की गई.

इसी दौरान एक व्यक्ति जो शादी करने के लिए जा रहा था, उसने मास्क नहीं पहना हुआ था उसको हमारी टीम ने रोका, क्योंकि एक जागरूक नागरिक होने के नाते उसको मास्क पहनना चाहिए था. उसको मास्क दिया गया और साथ ही जुर्माना भी लगाया गया. डीएम ने कहा कि जब भी कोई शादी की परमिशन लेता है तब ऐसे में गाइडलाइंस के तहत उसमें साफ लिखा होता है कि किन-किन शर्तों के आधीन उन्हें ये मंजूरी दी गई है और उसमें एहतियात बरतने की एडवाइज दी जाती है.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर जिला जेल में बंद सभी 57 विदेशी जमाती रिहा, पिछले दो महीनों से थे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget