एक्सप्लोरर

गोरखपुर: अमन चैन से बीता शुक्रवार का दिन, फूल देकर बच्चों ने दिया शांति का पैगाम

नागरिकता कानून को लेकर गोरखपुर में बीते शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद आज जुमे के दिन पुलिस प्रशासन सतर्क था। इस दौरान नेताओं ने नमाज के बाद लोगों से घर जाने की अपील की। इस तरह आज अमन चैन का माहौल बना रहा

गोरखपुर, एबीपी गंगा। जब 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद पत्‍थर और लाठियां बरस रहीं थीं, तो लोगों को विश्‍वास ही नहीं हो रहा था कि ये वही सीएम सिटी है, जिसे लोग गंगा-जमुनी तहजीब के लिए याद करते हैं लेकिन शहर को आग में झोकने वालों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए इस जुमे पर मजहब और पार्टी को दरकिनार कर अमन पसंद लोग आगे आए और इस शहर का माहौल एक बार फिर खराब होने से बच गया।

गोरखपुर का यही वो नखास चौक और घंटाघर चौराहा है जहां 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद पत्‍थर और लाठियां चल रही थीं लेकिन, आज इसी चौराहा पर जुमे की नमाज के बाद जब छोटे-छोटे बच्‍चों ने लोगों को गुलाब के फूल के साथ तिरंगा भेंट किया, तो आने-जाने वाले राहगीरों ने भी बच्‍चों की पहल का स्‍वागत किया। शाहमारुफ के जामा मस्जिद इलाके में सपा के महानगर अध्‍यक्ष जियाउल इस्‍लाम, पूर्व जिलाध्‍यक्ष डा. मोहसिन खान भी नमाज के बाद लोगों से घर जाने की अपील करते हुए मिले और नमाज अदा कर घर जा रहे लोगों ने भी इस पहल का स्‍वागत किया। वहीं शांति और सद्भावना समिति के सदस्‍य आदिल अमीन ने बताया कि वे लोग नमाज पढ़कर निकलने वाले लोगों को घर जाने की अपील कर रहे हैं क्‍योंकि वे चाहते हैं कि अमन-चैन कायम रहे।

गोरखपुर के घंटाघर चौक पर अधिकारी अपने वाहनों से गश्‍त करते हुए मिले। इसी बीच नमाज के बाद घंटाघर चौक पर पिता के साथ घर लौट रहा बच्‍चे लोगों को गुलाब का फूल देकर अमन का पैगाम देता हुआ मिले। ऐसा ही नजारा नखास चौक पर भी द‍ेखने को मिला। व्‍यापारी कृष्‍णाजी के साथ फूल और तिरंगा भेंट कर रहे मोहम्‍मद आलिम ने बताया कि वे अमन का पैगाम देना चाहते हैं, क्‍योंकि पिछले जुमे को जिस तरह से शहर का माहौल खराब हुआ था, वो ऐसा मंजर फिर देखना नहीं चाहते हैं। वहीं गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट पाने वाले आमिर अली ने बताया कि कृष्‍णा उनके मोहल्‍ले के रहने वाले हैं। उन्होंने गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया है। पिछले हफ्ते अमन में खलल पड़ गया था। इस बार सब शांति है। वे लोग भी चाहते हैं कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और शांति कायम रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget