एक्सप्लोरर

पौड़ी: असामाजिक तत्वों ने जंगलों में लगाई आग, पुलिस प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

पौड़ी में पुलिस प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जो भी असामाजिक लोग जंगल में आग लगा रहे हैं उसकी सूचना आम लोग पुलिस को दें. जिससे पुलिस इन तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सके.

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जंगलों में आग लगा दी है. आग की चपेट में आने की वजह से जंगल जल रहे हैं. वन संपदा और वन्य जीवों को बचाने के साथ-साथ इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है. पुलिस प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जो भी असामाजिक लोग जंगल में आग लगा रहे हैं उसकी सूचना आम लोग पुलिस को देने में पूरा सहयोग करें जिससे पुलिस इन तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सके.

गोपनीय रखा जाएगा नाम सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने एक वीडियों के जरिए लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए उन असामाजिक तत्वों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है जो प्राकृतिक संपदा को आग के हवाले कर रहे हैं. आग की वजह से जंगलों में रहने वाले पक्षी और तमाम वन्य जीवों पर भी संकट आ गया है. असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी देने वाले शख्स का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

केंद्र सरकार ने की मदद उत्तराखंड में वनों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक ओर राज्य सरकार के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर केंद्र की तरफ से भेजे गए भारतीय वायुसेना के चॉपर आग बुझाने के अभियान में जुट गए हैं. केंद्र की तरफ से भेजे गए दोनों एयरफोर्स के चॉपर में से एक टिहरी झील से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाने में जुटा है. इस अभियान में वन विभाग, पुलिस प्रशासन, फायर और एयरफोर्स की टीमें साथ मिलकर काम कर रही हैं.

आग लगने की 1039 घटनाएं हो चुकी हैं गौरतलब है कि, पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 68 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है. उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से जंगल में आग लगने की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. आग बुझाने में हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है. विजिबिलिटी कम होने के कारण दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. अब तक आग लगने की 1039 घटनाएं हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में आज शाम से बदल जायेगा मौसम, 8 अप्रैल तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget