एक्सप्लोरर

Patwari Paper Leak: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रखा उपवास, कहा- 'युवाओं के साथ धोखा, दिखावे के लिए हुई गिरफ्तारी'

Uttarakhand Congress Protest: उत्तराखंड में कांग्रेस पटवारी पेपर लीक मामले में सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता, सीएम पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Uttarakhand News: पटवारी भर्ती मामले में पेपर लीक (Patwari Paper Leak) होने के बाद कांग्रेस (Congress) ने अब एक बार फिर से राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. हल्द्वानी (Haldwani) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) और विधायक सुमित हृदयेश (Sumit Hridyesh) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान हल्द्वानी के बुद्ध पार्क (Buddha Park) में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवा भी मौजूद रहे.

सरकार के संरक्षण में भर्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) की भर्तियां हो या फिर अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सभी में युवाओं के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने कहा कि केवल दिखावे के लिए के लिए गिरफ्तारियां की जा रही हैं और कुछ दिन बाद आरोपी जमानत पर छूट रहे हैं, यह युवाओं के साथ सरासर धोखा है. 

यशपाल आर्य ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की
यशपाल आर्य ने कहा कि लोक सेवा आयोग के गोपन विभाग के जिस अधिकारी द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया गया है उसी के द्वारा उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पेपर भी तैयार किया गया है. लिहाजा पीसीएस परीक्षा को भी तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए. वहीं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि युवाओं की जवानी बर्बाद करने वाली सरकार को एक पल भी सत्ता में टिके रहने का कोई अधिकार नहीं है. युवा मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पुष्कर सिंह धामी को सबसे पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. उल्लेखनीय है कि  बीते कुछ समय से उत्तराखंड में अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक का खुलासा हो रहा है और सरकार चौतरफा घिरी हुई है.

ये भी पढ़ें -

Ghaziabad News: बंदियों ने आपस में बदले नाम, जमानत मिली बाबू को और रिहा हो गया ताराचंद, पुलिस ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget