एक्सप्लोरर

फिरोजाबादः ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा तो पहुंची पुलिस

फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में एक मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

फिरोजाबाद, एबीपी गंगा। फिरोजाबाद का सरकारी ट्रॉमा सेंटर अक्सर लापरवाही के चलते चर्चा का विषय बना रहता है. एक बार फिर यह सेंटर विवादों में आ गया है. यहां एक मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर का ऑक्सीजन का सिलेंडर खाली था. जिसके चलते मरीज की मौत हुई.

जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद स्थित लेबर कॉलोनी के विवेक यादव को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाए थे. यहां उपचार के दौरान थोड़ी ही देर में विवेक ने दम तोड़ दिया. इसके बाद विवेक के परिजनों ने आपा खो दिया और हंगामा करने लगे. आरोप है कि उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर को जमीन पर पटक दिया और डॉक्टर के साथ भी बदतमीजी की. जिसके बाद वहां पुलिस बुलानी पड़ी.

पुलिस ने शांत करवाया मामला पुलिस ने आकर पूरे मामले को शांत करवाया. परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते विवेक की मौत हुई.

ठगे जाने के डर से यहां लेकर आते हैं मरीज वहीं, ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस आलोक शर्मा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में ठगे जाने के डर से मरीज को यहां लाया जाता है. उन्होंने कहा कि जब मरीज मरणासन्न होता है तो परिजन उसे यहां लेकर आते हैं. ऐसे में मरीज की मौत हो जाती है तो फिर हंगामा किया जाता है.

मौत पर दुख होता है उन्होंने कहा कि ये देखकर दुख होता है कि किसी के परिवार का सदस्य नहीं रहा लेकिन अगर परिजन ऐसे ही हंगामा करेंगे तो डॉक्टर काम कैसे करेंगे. उन्होंने कहा वे पूरी कोशिश करते हैं कि मरीज ठीक हो जाए और स्वस्थ होकर घर जाए.

हंगामा न करने की अपील डॉक्टर शर्मा ने कहा कि वे अनुरोध करते हैं कि डॉक्टरों को अपना काम करना दिया जाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि परिजनों को भी समझाना होगा कि हंगामा न किया जाए और डॉक्टरों से बदतमीजी भी न की जाए.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः कंगना के सपोर्ट में आए हीरा ठाकुर, कहा- महाराष्ट्र की जनता तंग आ चुकी है, अब चाह रही है चुनाव

सरकारी नौकरियों में संविदा सिस्टम पर प्रियंका का निशाना, पूछा- योगी सरकार का मकसद क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget