एक्सप्लोरर

गोंडा: सरयू नदी किनारे शुरू हुआ पसका का मेला, जानें क्या है मान्यता

गोंडा में सरयू किनारे पसका का मेला शुरू हो गया है. पौष मास की पूर्णिमा तिथि को ये मेला लगता है. इसे लघु प्रयाग भी कहा जाता है.

गोंडा. यूपी के गोंडा में सरयू नदी किनारे पसका मेला शुरू हो गया है. सरयू और घाघरा नदी के संगम पर पौष मास की पूर्णिमा तिथि को ये मेला लगता है. पसका का मेला को लघु प्रयाग भी कहा जाता है. मेले को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी चौकस किए गए हैं. हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार यहां श्रद्धालुओं की भीड़ कम नजर आ रही है.

क्या है मान्यता स्वामी भगवत आचार्य इसकी मान्यताओं के बारे में बताते हैं. वो कहते हैं कि यही पर भगवान विष्णु ने 12 अवतार लेकर मैलाकोट गांव में हिरणवक्ष का वध किया था. वध करने के बाद उन्होंने यहां स्नान किया था. तभी से ये मान्यता है कि यहां पर यहां पर स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं. यहां स्नान करने से प्रयाग के स्नान के बराबर पुण्य मिलता है.

तुलसीराम जी ने तिरमोहनी के रूप में किया जिक्र उन्होंने बताया कि यहां तुलसीदास की भी जन्मस्थली है. तुलसीदास जी ने भी रामायण में इस स्थान का तिरमोहनी के रूप में उल्लेख किया है, जिसके बाद से यहां पर हर साल के पौष मास की पूर्णिमा तिथि के स्नान को लघु प्रयाग का स्नान कहां जाता है.

ये पूर्णिमा तिथि का इसलिए महत्व है क्योंकि इसी दिन 12 भगवान ने हिरणवक्ष को मारा था. यहां पर सरयू और घाघरा एक साथ आकर मिलती हैं इसीलिए इसे संगम कहा गया है. उन्होंने बताया कि यहां से अयोध्या की दूरी बहुत ही कम है. यहां से 5 किलोमीटर दूर तुलसीदास की मां बाराही देवी का स्थान भी है.

ये भी पढ़ें:

किसान आंदोलन में हुई हिंसा पर अखाड़ा परिषद का बड़ा बयान,कहा-यह राष्ट्र के प्रति विद्रोह

माघ मेले में आने वाले लोगों के लिये नया सरकारी फरमान, बिना नेगेटिव कोविड रिपोर्ट के होटल में एंट्री नहीं

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget