एक्सप्लोरर

लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक से मारपीट मामले में एक्शन, पुष्पा सिंह सहित दो को नोटिस

UP News: लखीमरपुर खीरी में सदर से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा से मारपीट के मामले में पार्टी की तरफ से आरोपी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है.

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा से मारपीट के मामले से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है. विधायक से मारपीट का मामला बीजेपी राष्ट्रीय नेतृत्व के पास पहुंचा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में इस घटनाक्रम की जानकारी दी है. लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रदेश संगठन ने बड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पुष्पा सिंह समेत दो लोगों को नोटिस भेजा है. साथ ही पुष्पा सिंह को पार्टी निकालने की तैयारी है.  पुष्पा सिंह के पति पर विधायक को पीटने और पत्नी पर बीजेपी व्यापार प्रकोश के पदाधिकारी राजू अग्रवाल को पीटने का आरोप है.

बीजेपी विधायक योगेश वर्मा से मारपीट के मामले में पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को जिला अर्बन को-आपरेटिव बैंक का चुनाव नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि, पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह सक्रिय सदस्य भाजपा, अनिल यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा और ज्योति शुक्ला पूर्व सहसंयोजक बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के द्वारा सदर विधायक योगेश वर्मा, राजू अग्रवाल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, रामकृष्ण पुरी गांधी शक्ति केन्द्र संयोजक के साथ अभद्रता किये जाने की जानकारी मिली है.

पार्टी ने दो दिन के स्पष्टीकरण देने को कहा 
पार्टी ने इस मामले में कहा कि, आप सभी द्वारा किया गया कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. इस घटित घटना के संबन्ध में जिलाध्यक्ष भाजपा, लखीमपुर-खीरी द्वारा प्रेषित पत्र का संज्ञान लेते हुए सम्मयक विचारोपरान्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है. पार्टी ने आरोपित कार्यकर्ताओं से इस मामले में दो दिन के भीतर पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक न हुआ आप सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: हेलीकॉप्टर से बता देते थे नीचे है कौन सा गांव? मुलायम सिंह यादव से जुड़े यह रोचक किस्से नहीं जानते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget