एक्सप्लोरर

Jitendra Awhad Controversy: जितेंद्र आव्हाण पर आग बबूला हुए जगतगुरू परमहंस आचार्य, कहा- 'कार्रवाई नहीं हुई तो मैं वध करूंगा'

Jitendra Awhad Statement: भगवान राम को लेकर एनसीपी नेता के विवादित पर तपस्वी छावनी के जगतगुरू परमहंस आचार्य ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Jitendra Awhad Controversial Statement: भगवान राम को लेकर शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण (Jitendra Awhad) के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. इस बीच साधु-संतों की ओर से भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरू परमहंस आचार्य (Paramhans Acharya) ने चेतावनी दी है कि अगर जितेंद्र अव्हाण पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो उनका वध कर देंगे. 

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरू परमहंस आचार्य ने कहा कि, महाराष्ट्र के एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण ने जो बयान दिया है, यह निश्चित रूप से निंदनीय के साथ-साथ देश के सभी रामभक्तों को गहरा आघात पहुंचाने वाला है. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति इस तरह के अपमानजनक प्रयोग करने वाले जो लोग हैं इनपर स्वतः सज्ञान लेकर उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए. 

परमहंस आचार्य ने दी चेतावनी
परमहंस आचार्य ने कहा, 'अगर दूसरे धर्म के विषय में अगर इस तरह का कोई बयान दिया गया होता तो अब तक शायद वो ज़िंदा नहीं होता. प्रभु राम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमारे शास्त्रों में वर्णित है प्रभु श्रीराम की निंदा नहीं सुनेगा ये हिंदुस्तान है. 

परमहंस आचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'अगर एनसीपी नेता पर सख़्त कार्रवाई नहीं होती है, तो वो ख़ुद जितेंद्र अव्हाण का वध करेंगे. उन्होंने कहा, मैं अयोध्या से जगतगुरू परमहंस आचार्य चेतावनी दे रहा हूं कि शास्त्र का ज्ञान नहीं तो पहले वो शास्त्रों का ज्ञान लें. 'अगर एनसीपी नेता पर सख़्त कार्रवाई नहीं हुई तो मैं जितेंद्र का वध करूंगा.'

इससे पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एनसीपी नेता के बयान पर नाराज़गी जताते हुए उनके बयान को ग़लत बताया और कहा, किसी भी शास्त्र में ऐसा नहीं लिखा है कि भगवान जब वनवास के लिए गए थे तो उन्होंने मांस खाया था. सभी जगह लिखा है कि वो कंद-मूल फल खाते थे, वो चौदह साल तक जब वनवास में रहे, वहां जो भी कंदमूल और फल मिलते थे वहीं खाते थे. वो शाकाहारी थी, हमारे शास्त्रों में जो वर्णन है और शास्त्र ही प्रमाण है. 

आपको बता दें कि एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाण ने कहा था भगवान राम मांसाहार करते थे. 

Ram Mandir Opening: जितेंद्र आव्हाण के विवादित बयान से भड़के आचार्य सत्येंद्र दास, कहा- 'किसी शास्त्र में ऐसा नहीं लिखा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget