एक्सप्लोरर

नोएडा में कार बनी मौत का कारण: एसी चलाकर सोए दो लोगों की दम घुटने से मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Noida News:सूचना मिली कि सेक्टर-62 के पास खड़ी एक कार में दो लोग बेसुध पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों की मृत्यु हो चुकी है.पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.दम घुटने से मौत की सम्भावना है.

नोएडा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के पास एक कार में दो व्यक्तियों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी.

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि सेक्टर-62 के पास खड़ी एक कार में दो लोग बेसुध पड़े हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों की मृत्यु हो चुकी है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों मृतकों ने संभवत मदिरा का सेवन करने के बाद कार में एसी चालू करके आराम किया, जिसके चलते कार के भीतर जहरीली गैस का स्तर बढ़ गया और दम घुटने से दोनों की जान चली गई.

गाजियाबाद के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सचिन (27 वर्ष) पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी प्रेम विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद और लक्ष्मी शंकर (50 वर्ष) पुत्र तुकीराम निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है. दोनों आपस में पड़ोसी थे और उनमें से एक पेशे से ड्राइवर था जबकि दूसरा मजदूरी किया करता था.

कार में एसी चलाकर सोना खतरनाक

वहीं शवों पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं. हालांकि, किसी भी साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से कार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने नमूने एकत्र किए हैं. यह घटना एक बार फिर से चेतावनी देती है कि बंद कार में लंबे समय तक एसी चलाकर सोना जानलेवा साबित हो सकता है, विशेषकर जब अंदर वेंटिलेशन की व्यवस्था न हो.

फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे और घटना से दंग रह गए. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी. तब तक मामले की सभी पहलुओं से जांच की जारी रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget