एक्सप्लोरर

Cloud Burst in Dharali:उत्तरकाशी के धराली में फटा बादल, कई लोग लापता, प्रशासन ने की चार के मौत की पुष्टि

Cloud Burst in Dharali: उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी में 5 अगस्त 2025 को बादल फटने के बाद धराली बाजार मलबे में बदल गया.बादल फटने की सूचना मिलते ही आपदा बचाव एजेंसियों मौके पर पहुंचीं.

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच खीर गंगा क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है. उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद बाजार मलबे में तब्दील हो गया. गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में हालात बेहद भयावह हैं और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया है. इस हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका है.  धराली बाजार तेज बहाव और मलबे की चपेट में आ गया है, जिससे पूरा क्षेत्र तबाही की तस्वीर में बदल गया है.कई लोगों के बहने की सूचना मिल रही है. प्रशासन ने अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि की है.

बताया गया कि उत्तरकाशी में बादल फटने से लगभग 12 मजदूर दबे होने की सूचना है अचानक पानी आने की वजह से हालात बिगड़े हैं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके के लिए रवाना हो गए हैं. प्रशासन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया-दिनांक 05 अगस्त 2025 को जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत खीर गाड़ का जलस्तर अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बढ़ गया, जिससे धराली कस्बे में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं.

यूपी के बागपत में सत्यपाल मलिक की 300 साल पुरानी हवेली हुई सूनी, गांव के लोगों ने यूं किया अपने बेटे को याद

सीएम ने क्या कहा?

इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुःख जताया. उन्होंने कहा कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं. इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना शामिल

बादल फटने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना भी शामिल हुई. एक बयान में कहा गया कि हर्सिल के निकट धराली गांव में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे इलाके में अचानक मलबा और पानी का बहाव शुरू हो गया. जवानों को तुरंत तैनात किया गया और वे स्थिति का आकलन करने और बचाव अभियान चलाने के लिए प्रभावित स्थल पर पहुँच गए हैं. नुकसान का आकलन किया जा रहा है  इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सेना हमारे नागरिकों के समर्थन में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget