एक्सप्लोरर

पंडित गणेश्वर शास्त्री को मिलेगा पद्मश्री, राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निकाला था मुहुर्त

Padma Award 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा.

Varanasi News Today: गणतंत्र दिवस के ठीक पहले विज्ञान खेल कला साहित्य सहित अलग-अलग क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों को 'पद्म सम्मान' देने का ऐलान होता है. इस साल भी सरकार की तरफ से 76वें गणतंत्र दिवस पर 'पद्म सम्मान' की लिस्ट जारी कर दी गई है. 

इस बर धर्म शास्त्रों के जानकार और काशी के विद्वान पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ भी उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा. पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ वाराणसी के रामघाट स्थित श्री वल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय कों संचालित करते हैं. पद्म पुरस्कार ऐलान के बाद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.

पीएम मोदी के बने थे प्रस्तावक
इससे पहले 76वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को काशी के पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है. गणेश्वर शास्त्री द्वारा 2021 में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण का मुहूर्त, इसके अलावा 2024 में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी मुहूर्त निकाला गया था. 

इनके द्वारा राम मंदिर के पूजन से जुड़ा निर्धारित अवधि का मुहूर्त पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना था. इसके अलावा 2024 लोकसभा चुनाव में यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक भी रहे. पंडित गणेश्वर शास्त्री वाराणसी के रामघाट पर रहते हैं. आधुनिकता वाले इस युग में यह बेहद सादगी, त्याग और संयम के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं. 

आज के दौर में खासतौर पर जहां धार्मिक क्षेत्र में खुद की श्रेष्ठता और ज्ञान को लेकर आपस में ही प्रतिस्पर्धा है. वहीं गणेश्वर शास्त्री इन सबसे दूर रहकर भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से वेद शास्त्र पुराण संस्कृत का ज्ञान अपनी अगली पीढ़ी को निरंतर प्रदान कर रहें हैं.

उनके विद्यालय में जश्न का माहौल
काशी के पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने के ऐलान के बाद एबीपी न्यूज ने उनके शिष्यों से बातचीत की. उनका कहना है कि गुरु जी अभी अस्वस्थ हैं, लेकिन उन्होंने संदेश भेजा है कि इस सम्मान के लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. इसके अलावा हम सभी शिष्यों और श्री वल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. भारत की समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए हमारी मंगलकामनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी को चार हिस्सों में विभाजित करना चाहिए या नहीं? सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना
UP News: पेपर लीक प्रदर्शन: मंत्री राजभर का सपा पर पलटवार, बोले- छात्रों को बरगलाकर सत्ता चाहते हैं अखिलेश
पेपर लीक प्रदर्शन: मंत्री राजभर का सपा पर पलटवार, बोले- छात्रों को बरगलाकर सत्ता चाहते हैं अखिलेश
लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा लक्ष्य: उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, विकास का वैश्विक केंद्र बनाना
योगी सरकार का बड़ा लक्ष्य: उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, विकास का वैश्विक केंद्र बनाना

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget