एक्सप्लोरर

प्रेमी संग चली गई नाबालिग तो पंचायत ने सुनाई सजा...अधेड़ से कराई शादी, प्रेमी पर लगाया जुर्माना

पंचायत में बैठे एक पूर्व ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव रख दिया कि गांव में ही रहने वाले व्यक्ति से जो नाबालिग के पिता से भी उम्र में अधिक है, उससे उसकी शादी करा दी जाए।

बरेली, एबीपी गंगा। क्या समाज महिलाओं को बराबरी का स्थान देता है? क्या महिला होने को नाते अधिकार कम हो जाते हैं? क्या महिला होने का मतलब सबकुछ चुपचाप सह लेना होता है? क्या समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत नहीं है....ये वो सवाल हैं जो हर रोज कई बेटियां समाज से पूछती हैं, लेकिन समाज के ठेकेदार तो अपनी आन...बान और शान को बेटियों से ही जोड़कर देखते हैं। आज ये सवाल इसलिए अहम हो गए हैं क्योंकि बरेली से सामने आई एक घटना ने समाज के वीभत्स चेहरे को उजागर कर दिया है। 14 साल की उम्र क्या होती है। इस उम्र में न तो दुनियादारी का पता होता है और न ही इतनी समझ होती है कि किसी काम का नतीजा क्या हो सकता है। एक ऐसी ही गलती 14 साल की किशोरी से हो गई...और अब किशोरी को जो सजा मिली है उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

पंचायत ने सुनाया फैसला

बरेली में दूसरे समुदाय के प्रेमी संग चले जाने की सजा किशोरी को ताउम्र भुगतनी होगी। उसने नादानी में जो कदम उठाया वो उसे अब जीवन भर परेशान करता रहेगा। किशोरी का मामला पंचायत तक पहुंचा तो यहां बैठे लोगों ने कानून को ताक पर रख तालिबानी फैसला सुना दिया। महज 14 साल की नाबालिग का विवाह उसकी पिता की उम्र के अधेड़ से करा दिया। इतना ही नहीं, पंचायत के लोगों ने प्रेमी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पंचायत का फैसला आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे कई लोग हैं जो इस तरह के फैसले से सहमत नहीं हैं लेकिन जुबान खोलने से डरते हैं।

मां की हो चुकी है मौत

दरअसल, एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। पिता हल्द्वानी में मजदूर हैं। किशोरी भी पिता के साथ रहकर मजदूरी में हाथ बंटाने लगीं। हल्द्वानी में उसके गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक भी रहकर मजदूरी करता था। वहां रहने के दौरान उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गए। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए।

मंदिर में कराई गई शादी

दोनों के घर से भागने के बाद उन्हें वापस बुलाया गया और गांव में पंचायत हुई, जिसमें तय हुआ कि प्रेमिका को वापस उसके पिता को सौंपा जाए। पंचायत ने प्रेमी पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान पंचायत में बैठे एक पूर्व ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव रख दिया कि गांव में ही रहने वाले व्यक्ति से जो नाबालिग के पिता से भी उम्र में अधिक है, उससे उसकी शादी करा दी जाए। इस प्रस्ताव पर पंचों ने सहमति की मुहर लगाते हुए अधेड़ से शादी कराने का तालिबानी फरमान सुना दिया। मंगलवार रात एक मंदिर में नाबालिग की अधेड़ से शादी करा दी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget