एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: 'मैंने रामजीलाल सुमन को वोट किया, मैं PDA हूं, मैंने PDA को वोट किया'- सपा विधायक पल्लवी पटेल

Pallavi Patel News: अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच पल्लवी पटेल ने कहा कि "मैं पीडीए की लड़ाई लड़ती रहूंगी, मैं झगड़ कर ही हक लेती हूं. मेरा उन पर हक है."

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी से नाराज चल रही अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने अपना वोट डाल दिया है. इससे पहले उनकी फोन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ गहमा-गहमी होने की भी खबरें आईं, जिसके बाद उन्हें लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया. हालांकि वोटिंग के बाद सबकुछ साफ हो गया. पल्लवी पटेल ने खुलकर बताया कि उन्होंने सपा के पक्ष में वोट किया है और रामजीलाल सुमन को अपना वोट दिया. 

वोटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि वो हमेशा से पीडीए की लड़ाई लड़ती आई हैं और हमेशा पीडीए के साथ ही रहेंगी. उन्होंने कहा, "मेरी प्रतिबद्धता, मेरा वचन पीडीए हैं. मैं पीडीए हूं, मैंने शुरू से पीडीए की बात की और मेरा वोट भी पीडीए को ही गया है." मेरे वजूद में धोखा नहीं है, मैं धोखा और गद्दारी नहीं कर सकती.मैंने खुलकर और दिखा कर रामजीलाल सुमन को वोट किया है. 

अखिलेश यादव से भी हुई तीखी बहस
दरअसल रामजीलाल सुमन दलित समाज से आते हैं. पल्लवी पटेल को उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं थी. उनकी नाराजगी सपा के अन्य दो उम्मीदवार जया बच्चन और आलोक रंजन के नाम पर आपत्ति थी. जिसके बाद उन्होंने रामजीलाल सुमन को ही अपना वोट दिया है. उन्होंने कहा, "मैं PDA में थी, हूं और भविष्य में भी रहूंगी. PDA मेरी आत्मा और जान है इसकी लड़ाई लड़ती रहूंगी.

पल्लवी पटेल से जब अखिलेश यादव के साथ हुई बहस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मैं झगड़ कर ही हक लेती हूं. मेरा उन पर हक है, मैं उनसे झगड़ कर बात कर सकती हूं."

आपको बता दें राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले भी पल्लवी पटेल और अखिेलश यादव के बीच ज़बरदस्त बहस हुई, सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव के रवैये से नाराज होकर पल्लवी पटेल ने ये तक कह दिया था कि वो उन्हें बीजेपी के साथ एनडीए में जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. पल्लवी पटेल शुरू से ही सपा द्वारा जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थी.

UP Politics: RLD के विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोट कर शेयर की तस्वीर, बताया BJP के किस प्रत्याशी को किया वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget