एक्सप्लोरर

CM Yogi On Sindhu: सीएम योगी ने सिंधु वापस लेने की कही बात तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा

Sindhu Row: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर राम जन्मभूमि को 500 साल बाद वापस लिया जा सकता है, तो सिंधु को भी वापस लाया जा सकता है.

Sindhu Row: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंधु वापस लेने की टिप्पणी से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है. पाकिस्तान ने सोमवार (9 अक्टूबर) को सीएम की टिप्पणी पर घड़ियाली आंसू बहाते हुए कहा कि दक्षिणी सिंध प्रांत ‘सिंधु’ को वापस लेने पर उनकी बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी, गंभीर चिंता का विषय है‍. दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने रविवार (8 अक्टूबर) को कहा था, "अगर पांच सौ वर्षों के बाद राम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है, तो कोई कारण नहीं कि हम सिंधु (सिंध प्रांत, जो अब पाकिस्तान में है) वापस न ले पाएं."

इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि नेता की भड़काऊ टिप्पणियां ‘अखंड भारत’ (अविभाजित भारत) के निरर्थक दावे से प्रेरित हैं और इतिहास के विकृत दृष्टिकोण को दर्शाती हैं. 

पाकिस्तान ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की निंदा करते हैं." बलूच ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) अपने विभाजनकारी और संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के विचारों को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा था?

बता दें कि, सीएम योगी ने एक सम्मेलन में सिंधु को वापस लेने की बात कही थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और अगले साल जनवरी में रामलला फिर से अपने मंदिर में विराजमान होंगे. 

सीएम ने कहा था कि सिंधी समाज को अपनी वर्तमान पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में बताने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि विभाजन के बाद सिंधी समुदाय को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा. सिर्फ एक व्यक्ति की 'जिद' के कारण देश का विभाजन हुआ. आज भी हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: चंद्रशेखर आजाद बिगाड़ देंगे बसपा का समीकरण? इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget