एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमला विरोध: जन अधिकार पार्टी ने सहसपुर में निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कैंडल मार्च निकाला. कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए.

Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने इस मौके पर कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद कायराना और मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है. उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी इस नृशंस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है और पूरे देश के साथ आतंक के खिलाफ एकजुट खड़ी है.

सरकार आतंकवाद पर कठोर कदम उठाए- आजाद अली
आजाद अली ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए अब केवल बयानों से काम नहीं चलेगा. सरकार को चाहिए कि वह ठोस कदम उठाकर क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करे. हमें आतंकवाद के खिलाफ कठोर रणनीति बनानी होगी ताकि निर्दोष लोगों की जान की रक्षा की जा सके."

कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और देशभक्ति के नारे लिखी तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमजद इलाही, मौलाना शाहबान, हाफिज जाबिर, अंकित मिगलानी, आदित्य गुप्ता, हर्षित गुप्ता, पप्पू, इस्लाम, इमरान, इकराम, इकबाल, रिजवान, सोएब, साकिब समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए- पार्टी
जन अधिकार पार्टी ने सरकार से मांग की जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को और अधिक सशक्त बनाया जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. पार्टी ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

आजाद अली ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकियों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और देशवासियों की एकता तथा दृढ़ संकल्प से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा. उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी सदैव आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आगे रहेगी और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है. कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें- पति को ढूढ़ने के बदले दारोगा की महिला से अश्लील मांग, 'मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा फिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget