एक्सप्लोरर

Padma Awards 2024: वाराणसी के सुरेंद्र मोहन मिश्र और गोदावरी सिंह को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार, कला की विरासत को बढ़ा है आगे

वाराणसी घराने से जुड़े शास्त्रीय संगीत के जाने-माने गायक स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा. उनका बीते वर्ष नवंबर निधन हो गया था.

Padma Awards 2024: देश के अलग-अलग क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनेक महान विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा. इसको लेकर भारत सरकार ने 26 जनवरी के ठीक पहले सूची जारी कर दी है. सूची में वाराणसी के भी दो नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा. ये सम्मान वाराणसी घराने से जुड़े शास्त्रीय संगीत के विश्व विख्यात गायक स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्र को मरणोपरांत दिया जाएगा. इसके अलावा काष्ठ कलाकारी की विरासत को आगे बढ़ा रहे गोदावरी सिंह को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा.  इसको लेकर स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्रा और गोदावरी सिंह के परिवार के साथ-साथ काशी वालों ने भी खुशी जाहिर की है.

वाराणसी घराने से जुड़े शास्त्रीय संगीत के जाने-माने गायक स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा. गायक स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्रा वाराणसी के रामापुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. एबीपी लाइव ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से खास बातचीत की. बेटे पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बातचीत में कहा- हमारे पूरे परिवार में 13 सदस्य हैं और हम सभी एक साथ रहते हैं. 

उन्होंने बताया कि पिताजी के पांच पुत्र हैं और बीते वर्ष नवंबर 2023 में उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता. पिताजी का राजन सजन मिश्रा, बिस्मिल्लाह खान छन्नूलाल मिश्र सहित अनेक दिग्गजों से संबंध रहा है. इनके सिखाए गए संगीत के छात्र  जाने-माने शिक्षण संस्थानों व बड़े मंच पर अपनी कलाकारी प्रस्तुत कर रहे है. 

गायन वादन को साधना की तरह जिया
पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बताया कि लंबे दशक तक पिताजी का शास्त्रीय संगीत में योगदान रहा है. शास्त्रीय संगीत में उन्होंने गायन वादन को साधना की तरह पूर्ण करते हुए उसे जिया है. हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि पिताजी को देश के इस बड़े सम्मान से नवाजा जा रहा है. इसके अलावा परिवार में मौजूद उनके दूसरे बेटे ज्ञानेंद्र मिश्रा ने भी एबीपी लाइव से बातचीत में कहा- पिताजी के मार्गदर्शन में ही हम सभी भाइयों ने संगीत के क्षेत्र में  शिक्षा व अध्ययन पुरी की है. 

दूसरे बेटे ने बताया कि इस विरासत को आगे बढाते हुए हमारे परिवार की अगली पीढ़ी का भी संगीत में काफी रुचि है. पिताजी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा यह सूचना प्राप्त होते ही परिवार में हर्ष का माहौल है, लेकिन आज अगर पिताजी जिंदा होते तो यह खुशी दुगनी होती. इसके अलावा वहां मौजूद स्वर्गीय सुरेंद्र मोहन मिश्रा की पोती BHU छात्रा विदुषी मिश्रा ने बातचीत के दौरान एक गीत "अपने राम का गीत गुनगुनाऊं" भी गाया.

Ram Mandir News: रामलला की प्रतिमा बनाने में मदद करने वाले सुमधुर शास्त्री बोले- 'रोज दर्शन करने आते थे वानर राज'

काष्ठ कलाकारी को मिलेगी अब नई ऊंचाई 
वाराणसी के खोजवा स्थित कश्मीरी गंज के रहने वाले गोदावरी सिंह को भी काष्ठ कलाकारी में बहुमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा. एबीपी लाइव ने गोदावरी सिंह और उनके बेटे नरेंद्र सिंह व बेटी निरुपमा सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर खास बातचीत की. गोदावरी सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिए भारत सरकार का आभार जताया और कहा कि जिस क्षेत्र में किसी का ध्यान नहीं था उसे क्षेत्र को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी निरंतर प्रेरित कर रहे हैं. 

गोदावरी सिंह ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है. इसके अलावा उनके बेटे नरेंद्र सिंह ने भी पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि अब इस क्षेत्र को और नई ऊंचाई मिलेगी. बेटी निरुपमा ने गोदावरी सिंह के बारे में बताया कि तकरीबन 80 वर्ष तक का यह सफर पिताजी का बेहद सामान्य रहा हैं. उनके व्यक्तित्व में सबसे विशेष बात है कि वह सब की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इसके अलावा काष्ठ कलाकारी को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य रहा है. पिताजी को पद्मश्री सम्मान दिए जाने के ऐलान के बाद हमारे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. इससे पहले काष्ठ  कलाकार गोदावरी सिंह की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget