एक्सप्लोरर

बीमारी की हालत में बेड पर हैं लावारिस लाशों के 'मसीहा' मोहम्मद शरीफ, एक साल बाद भी नहीं मिला पद्म अवॉर्ड

83 वर्ष के मोहम्मद शरीफ को एक साल पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का एलान हुआ था. अब एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उन्हें न तो अवॉर्ड का पदक मिला है और न ही प्रशस्ति पत्र.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रहने वाले मोहम्मद शरीफ अब तक 25 हजार से ज्यादा लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. लोग उन्हें लावारिस लाशों के मसीहा के नाम से जानते हैं. पद्म अवॉर्डी मोहम्मद शरीफ की तबीयत बेहद खराब है और वो बिस्तर पर हैं. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि उन्हें पद्म अवॉर्ड दिए जाने का एलान तो हुआ लेकिन ये अवॉर्ड आज तक उन्हें नहीं मिल सका है.

परेशान है परिवार 83 वर्ष के मोहम्मद शरीफ को एक साल पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का एलान हुआ था. अब एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन मोहम्मद शरीफ को न तो अवॉर्ड का पदक मिला है और न ही प्रशस्ति पत्र. परिवार के लोग परेशान हैं और उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो किसी अच्छे अस्पताल में उनका इलाज करा सकें. मोहम्मद शरीफ साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, जो अब बंद पड़ी है. वो किराए के मकान में रह रहे हैं.

बेटे की हुई थी हत्या एक साल पहले अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने का एलान होने के बाद लावारिस लाशों के मसीहा मोहम्मद शरीफ ने इच्छा जताई थी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित करें. लेकिन, आज तक उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई है. बता दें कि, करीब 28 साल पहले सुल्तानपुर की एक ट्रेन में शरीफ की बेटे की हत्या कर दी गई थी. मोहम्मद शरीफ के बेटे की हत्या इसलिए कर दी गई थी क्योंकि वो, किसी मजलूम की इज्जत-आबरू और सम्मान को बचाना चाहता था.

25 हजार से ज्यादा लावारिस लाशों का किया अंतिम संस्कार मोहम्मद शरीफ के बेटे को रेल की पटरियों के किनारे फेंक दिया गया था. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इनके बेटे की शर्ट के कॉलर के नीचे लगे हुए स्टीकर से शरीफ को खोजा था और उनके घर पहुंची थी. उस दिन के बाद से मोहम्मद शरीफ ने तय किया कि कोई भी लावारिस लाश हो उसका अंतिम संस्कार वो करेंगे. वो अब तक 25 हजार से ज्यादा लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने दान किए 11 लाख रुपए, कही बड़ी बात

महंगाई की मार, Priyanka Gandhi ने सरकार को समझाया किसे कहें 'अच्छा दिन' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget