एक्सप्लोरर

यूपी: घोटालों की एसआईटी रिपोर्ट पर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, कहा- उपचुनाव के चलते जांच रिपोर्ट सामने आई

पूर्वांचल में चल रहे तमाम विकास कार्यों को लेकर घोटाले की बात सामने आने पर योगी सरकार ने एसआईटी गठित की थी. जिसकी जांच रिपोर्ट अब सामने आई है. वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार ने उपचुनाव के चलते इस रिपोर्ट को जारी किया है.

लखनऊ. सत्ता में आने के साथ ही बीजेपी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई. पिछली सरकारों में जो गड़बड़ियां हुई थी उनके तमाम कामों के जांच के आदेश दिए गए. इसमें पूर्वांचल के 13 जिलों में राजकीय निर्माण निगम के 130 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ियों का भी मामला था जिसमें पहले एसआईटी का गठन किया गया और अब एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है. विपक्ष कह रहा है कि अब प्रदेश में उपचुनाव आ रहे हैं इसलिए इस रिपोर्ट के बहाने जनता को बरगलाने की कोशिश हो रही है, तो बीजेपी कह रही है कि योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू से कड़ा रुख अपना रही है इस मामले में भी ऐसा ही होगा.

सपा-बसपा के शासन में घोटालों की जांच

सत्ता पर काबिज होने के साथ ही बीजेपी ने पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार की जांच के तमाम आदेश दिए. बसपा और सपा शासनकाल में पूर्वांचल के कई जिलों में राजकीय निर्माण निगम ने 137 प्रोजेक्ट जो तैयार किए थे, उसमें भी 1000 करोड़ की गड़बड़ियों की शिकायत सरकार के पास पहुंची थी. जिसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने तमाम जिलों में जांच पड़ताल की और अब अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में कई जगह गड़बड़ी की बात सामने आई है और इसमें एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने की भी मंजूरी एसआईटी ने मांगी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कहां-कहां गड़बड़ियां हुई थी.

अलग-अलग जिलों में हुये थे विकास कार्य

साल 2006 से 2012 के बीच जब सपा और बसपा का शासनकाल था, तब वाराणसी, प्रयागराज, भदोही, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ और श्रावस्ती में पीडब्ल्यूडी के अधीन काम करने वाली संस्था राजकीय निर्माण निगम ने इन जिलों में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, जेल और पुलिस लाइन आदि का निर्माण कराया था, जिसपर लगभग 1000 करोड़ का खर्च आया था.

विपक्ष हमलावर

एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है. इस पर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं. समाजवादी पार्टी का कहना है कि जब प्रदेश में उपचुनाव आ गया है तब सरकार यह नहीं बता रही है कि उसके शासन काल में जो भ्रष्टाचार हुए हैं उस पर क्या कार्रवाई की गई है. बल्कि पिछली सरकारों के कामकाज पर एसआईटी की रिपोर्ट के सहारे जनता को बरगलाने का काम कर रही है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि लगातार इस सरकार में तमाम गड़बड़ियों पर जांच कमेटी बनाई गई लेकिन बड़ी मछलियों पर किसी ने हाथ नहीं डाला और इस मामले में भी ऐसा ही होगा बड़े अफसर बच जाएंगे.

हालांकि विपक्ष के इन आरोपों पर सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि जो ऐसा आरोप लगा रहे हैं उन्हें शायद सरकार के कामकाज का तरीका पता नहीं है. सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर काम कर रही है. लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वो कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव को देखते हुए कोई फैसला नहीं लेती है बल्कि जनता के हितों को देखते हुए फैसले लेती है.

जांच समिति गठित की गई

बीजेपी सरकार ने पिछली सरकारों के तमाम काम पर जांच समिति गठित की. कई मामलों में जांच समितियों ने अपनी रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी. कुछ में कार्रवाई हुई तो कुछ भी कार्रवाई होनी बाकी है. अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं और एसआईटी की जांच रिपोर्ट की टाइमिंग पर विपक्ष भले ही सवाल खड़े कर रहा हो लेकिन जिस तरह से भ्रष्टाचार पर सरकार ने एक्शन लिया है उससे इतना तो तय है कि जब जनता के बीच पार्टी के नेता वोट मांगने जाएंगे तो इसे अपनी एक उपलब्धि के तौर पर पेश जरूर करेंगे.

ये भी पढ़ें.

भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता, कोरोना किट की खरीद में हुआ महाघोटाला: अखिलेश यादव

ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- फिल्मी सिटी बनाने से क्या होगा, रोजगार दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी दल ने देखी यूपी की 1090 सेवा मॉडल, समझी पूरी प्रक्रिया
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget