एक्सप्लोरर

ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- फिल्मी सिटी बनाने से क्या होगा, रोजगार दो

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर निशना साधते हुए कहा कि जगह-जगह भ्रष्टाचार हो रहे हैं, लूट, हत्या जैसी वारदातों को रोक पाने में योगी सरकार पूरी तरह से असफल है.

वाराणसी: योगी सरकार का प्रदेश में फिल्म सिटी बनाना तो बहाना है, बेरोजगारों को बहकाना है. ये कहना है ओमप्रकाश राजभर का. वाराणसी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने तीखे अंदाज में योगी और मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.

गुंडा युक्त प्रदेश बन चुका है यूपी उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर सवाल खड़े किए. राजभर ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो कहा था कि प्रदेश को गुंडा मुक्त बनाएंगे लेकिन लगता है कि गुंडा मुक्त नहीं बल्कि गुंडा युक्त प्रदेश बन चुका है. जगह-जगह भ्रष्टाचार हो रहे हैं, लूट, हत्या जैसी वारदातों को रोक पाने में योगी सरकार पूरी तरह से असफल है.

सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से फिल्म सिटी बनाने की बात को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार एक नंबर की झूठ पार्टी सरकार है. ये सिर्फ नौजवानों को बहकाने का एक हथियार है, फिल्मी सिटी बनाने से क्या होगा यदि कुछ करना है तो सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे.

बीजेपी को हराने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम बीजेपी को हराने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है. बॉलीवुड फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के मामले में कंगना रनौत के कूदने की वजह को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश के युवाओं को भटकाने के लिए बीजेपी मोहरा छोड़ती है. उन्होंने कहा कि ये जनता के दिमाग को भरमाने की साजिश है ताकि देश की जनता महंगाई रोजगार और भ्रष्टाचार को लेकर बात न करे.

भाजपा की सरकार बन गई राजभर ने कहा कि सरकार बनने से पहले बीजेपी झूठ पार्टी ने कहा था कि भारत को सोने की चिड़िया बनाएंगे तो लोगों को लगा कि भारत सही में सोने की चिड़िया बन जाएगी तो भाजपा की सरकार बन गई. फिर भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कही तो विश्वगुरु नहीं बना पाए. अब भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात कह रहे हैं. अब बीच में सुशांत की मौत और कंगना रनौत को लेकर चल आए हैं. सुशांत की मौत से बेरोजगार को क्या मतलब है, किसानों का क्या मतलब है.

यह भी पढ़ें:

भाजपा की नीतियों से त्रस्त है जनता, कोरोना किट की खरीद में हुआ महाघोटाला: अखिलेश यादव

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के दफ्तर पर प्रशासन की कार्रवाई, ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget