एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अब्बास अंसारी हमारे नहीं सपा के हैं', SBSP विधायक की गिरफ्तारी के बाद बोले ओपी राजभर

सुभासपा नेता ओपी राजभर ने मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ पर कहा कि कहीं कुछ मिला होगा तभी कार्रवाई हो रही है. पार्टी को इससे दिक्कत नहीं है.

UP News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में भेजे गए अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. राजभर ने कहा कि अब्बास सुभासपा के नहीं बल्कि सपा के नेता हैं. राजभर ने सपा पर आरोप लगाया कि उसने सुभासपा को खत्म करने की चाल चली थी. राजभर ने यह बात अपने मऊ दौरे पर कही जहां वह शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए आए थे.

डमी प्रत्याशियों को टिकट दिलाकर खत्म करने का प्रयास - राजभर

एबीपी गंगा से बातचीत में राजभर ने कहा, 'अब्बास अंसारी हमारे नहीं सपा के हैं. मुझे खत्म करने के लिए सपा मुखिया ने चाल चली थी. सपा ने डमी प्रत्याशियों को टिकट दिलवा कर हमें खत्म करने का प्रयास किया था, सपा से समझौते में 12 सीटें दी गईं. उसी में अब्बास थे और सिंबल हमारा था.' राजभर ने कहा कि अब्बास सपा का झंडा लगाकर घूमते हैं. 

अखिलेश यादव पर लगाया यह आरोप

राजभर यहीं नहीं रुके और आगे कहा, 'अखिलेश को बहुत घमंड हो गया था, इसलिए ओम प्रकाश को खत्म करने का प्रयास किया. अब्बास अंसारी अखिलेश के हैं केवल विधिक तौर पर पार्टी के सिंबल लेने के कारण हमारी पार्टी से एमएलए हैं. 13 एमएलए जीताकर पार्टी की मान्यता दिलवाने के लिए हम इसके लिए मान गए थे.  इसलिए वह उनके प्रत्याशी थे और सिंबल हमारा था. 13 में भी वे लोग दांव चल रहे थे. हम अखिलेश यादव के दांव को समझ नहीं पाए थे.'

कुछ हुआ होगा, इसलिए हो रही जांच - राजभर

अब्बास से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने पर ओपी राजभर ने कहा, 'कहीं कुछ मिला होगा, तभी कार्रवाई हो रही है. कार्रवाई करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है. कानून अपना काम कर रहा है और सरकार अपना काम कर रही है. सीआईडी और सीबीआई अपना काम करे, पार्टी अपना काम कर रही है.' उन्होंने अब्बास का नाम लिए बिना कहा कि नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. 

ये भी पढ़ें -

ED के सवालों से Abbas Ansari का सामना, पूरी रात चली पूछताछ में हुए ये खुलासे, अब परिवार पर शिकंजा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget