एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर का दावा- यूपी में बनेगी सपा की सरकार, सीट शेयरिंग पर दिया बड़ा बयान

UP Elections: पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पिछली बार हम बीजेपी के साथ थे. उनकी सरकार बनी थी. इसबार सपा के साथ गठबंधन है, उनकी सरकार बनेगी.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल और उसके नेता अपने-अपने दावे और अपने-अपने वादे लेकर सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पिछली बार हम बीजेपी के साथ थे, उनकी सरकार बनी थी. इस बार सपा के साथ गठबंधन है, उनकी सरकार बनेगी.

वाराणसी में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी भागीदारी संकल्प मोर्चा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा 27 अक्टूबर मऊ हलधरपुर मैदान में अखिलेश यादव के साथ होगी. हम लोगों का सीटों का कोई झगड़ा नहीं है. 2022 में सरकार बनाना प्रमुख लक्ष्य है. पिछली बार हम बीजेपी के साथ गए तो उनकी सरकार बन गई, इस बार हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिए हैं, अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी.

अखिलेश यादव से मुलाकात के सवाल पर कही ये बात 

वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के सवाल पर कहा कि जिन मुद्दों को लेकर हम लड़ते हैं- जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट, घरेलू बिजली का बिल, गरीबों का इलाज फ्री में, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों को रोजगार और जो प्रदेश में अमन चैन भारतीय जनता पार्टी ने बिगाड़ रखा है, इससे जनता को निजात दिलाना, जो पत्रकार सच दिखा रहे हैं उन पत्रकारों के खिलाफ सरकार की तरफ से जो मुकदमे लिखे जा रहे हैं. ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा और समाजवादी पार्टी का गठबंधन की घोषणा 27 अक्टूबर मऊ हलधरपुर मैदान में अखिलेश यादव जहां आएंगे वहीं पर घोषणा होगी. हमारे यहां सीट का कोई झगड़ा नहीं है.

राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना 

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले हमने बीजेपी के साथ गठबंधन किया तो बीजेपी की सरकार बन गई. अब हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किए हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बन जाएगी. आगरा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले पर उन्होंने कहा, 'सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का.'

ये भी पढ़ें :-

CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, अखिलेश-शिवपाल को लेकर दिया बड़ा बयान

India 100 Crore Vaccination: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, जानिए- यूपी में लगे कितने टीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget