एक्सप्लोरर

Akhilesh Rajbhar Alliance Break: 'उधर से तलाक आया, हमने कबूल कर लिया', समाजवादी पार्टी की चिट्ठी पर ओपी राजभर का जवाब

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी चिट्ठी के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में हिस्सेदारी की बात की तो उन्हें बुरी लग गई.

UP News: सपा ओर से जारी चिट्ठी के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि वह अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के तरफ से दिए गए 'तलाक' का स्वागत करते हैं. राजभर ने कहा कि सपा की तरफ से तलाक हो गया और हमने उसे कबूल कर लिया है. उन्होंने साथ ही तंज भरे लहजे में कहा कि ईश्वर करें कि अखिलेश यादव कभी एसी से बाहर न निकलें. वहीं, आगे की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि वह बसपा नेता से मुलाकात करेंगे. 

हिस्सेदारी मांग ली तो बात बुरी लग गई - राजभर

अखिलेश के साथ अपनी खींचतान और आज की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा, 'उधर से तलाक हो गया और हमने उसे कबूल कर लिया है.' उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा, 'विधानसभा के चुनाव में हम लड़ते रहें कि अतिपिछड़ों और अतिदलितों को हिस्सेदारी दो. उनको यह बात बुरी लगी कि मैं हिस्सेदारी मांग रहा हूं. आजमगढ़ में खुद कहा था कि चौहान या कुशवाहा को टिकट दे दो. लेकिन लड़ेगा तो यादव. हम यादव और मुसलमान के खिलाफ नहीं है लेकिन जब आपका वोट छिटक रहा है तो नया वोट पैदा कीजिए यह कहना उनको बुरा लगा.'

हम योगी से मिले तो गुनाह - राजभर

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर सपा की तरफ से साधे गए निशाने पर उन्होंने कहा, ' हम योगी से मिले तो गुनाह है और अखिलेश-मुलायम मिलें तो बहुत अच्छा है.' दरअसल, सीएम योगी ने पिछले दिनों एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे पर आयोजित डिनर में राजभर को भी बुलाया था. वहीं, आगे की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि वह बसपा नेता से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, 'बहुजन समाज पार्टी जिन्दाबाद. हम उनसे मिलेंगे और बात करेंगे. मैं जिससे चाहता हूं, उससे मिलता हूं. बीजेपी और हमारा संबंध है जो टूट नहीं सकता.' 

इलाहाबाद HC ने लिव इन में रहने वाली महिला पर लगाया पांच हजार जुर्माना, कहा- समाज इसे स्वीकार नहीं करता

लंबी खींचतान के बाद आई सपा की चिट्ठी

उल्लेखनीय है कि लंबी खींचतान के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी ने राजभर से दो-टुक कह दिया कि वह जहां जाना चाहते हैं जाने के लिए स्वतंत्र हैं. अपनी चिट्ठी में सपा ने राजभर पर बीजेपी को मजबूत करने के आरोप भी लगाए हैं. सपा ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'ओमप्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है. आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं. अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं.'

ये भी पढ़ें -

क्रॉस वोट करने वाले विधायकों का पता लगा पाएगी सपा? शिवपाल यादव के बाद अब ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी में मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी में मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
फाइनल हो गया नाम! चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव?
फाइनल हो गया नाम! चंपत राय की जगह स्वामी वासुदेवानंद होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव?
मुरादाबाद: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से 14 साल की बच्ची की मौत
मुरादाबाद: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से 14 साल की बच्ची की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget