एक्सप्लोरर

ओमप्रकाश राजभर का आरोप- राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है बीजेपी

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि मंदिर बनाने के नाम पर 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है और बीजेपी राम मंदिर के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है.

बलिया: बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर 1400 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया. राजभर ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चन्दा जुटा रही है. हालांकि राजभर ने अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण पेश नहीं किया. सत्तारूढ़ बीजेपी ने राजभर के इस बयान को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करार दिया है.

राजभर ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रोजाना 100-100 करोड़ रुपए का चंदा आ रहा है. उन्होंने कहा कि आखिर मंदिर बनाने पर कितना धन खर्च होगा, मंदिर बनाने के नाम पर 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है और बीजेपी राम मंदिर के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है. हालांकि इन आरोपों के समर्थन में राजभर ने कोई प्रमाण पेश नहीं किया. मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसके जरिए हिन्दू-मुसलमान की राजनीति कर रही है.

बीजेपी नेता हिन्दू और मुस्लिम की राजनीति करते हैं- राजभर

राजभर ने कहा, ''मुख़्तार अंसारी के खिलाफ 15 मुकदमे हैं, जबकि माफिया से राजनेता बने बृजेश सिंह के खिलाफ 105 मुकदमे दर्ज हैं. धनंजय सिंह और अभय सिंह के खिलाफ 100-100 मुकदमे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? बीजेपी सरकार को केवल मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद ही क्यों दिखाई दे रहे हैं.'' एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन के बाद बीजेपी के निशाने पर आये राजभर ने कहा, "बीजेपी नेताओं शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी ने हिन्दुओं से रोटी-बेटी का सम्बंध बनाया है, लेकिन ओवैसी से गठबंधन करने पर बीजेपी नेता मुझे बोल रहे हैं कि ओम प्रकाश नमाज पढ़ने जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाते हैं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता हिन्दू और मुस्लिम की राजनीति करते हैं.

इस बीच, राजभर के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ''राजभर अपने बे-सिर पैर के बयानों के लिए जाने जाते हैं. उनका ताजा बयान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक हथकंडा मात्र है. उनके बयानों को उस समुदाय का भी समर्थन नहीं हासिल है जिसकी वह राजनीति करते हैं.'' त्रिपाठी ने दावा किया कि सभी हिंदू और गैर हिंदू वर्ग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं.

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजभर के बयान के बारे में बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ''राजभर की मंशा उन्हीं लोगों के साथ जाने की है जो अपने शासनकाल में अपराधियों को जाति और धर्म के चश्मे से देखते थे.'' उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जाति और धर्म का भेद किए बगैर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.

यह भी पढ़ें-

UP Board 2021 Exam Dates: 24 अप्रैल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget