एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग, सपा नेता के बयान पर बोले- हम मारते...

Om Prakash Rajbhar News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने घोसी में कार्यकर्ताओं के बीच कुछ ऐसा कह दिया. जिसे देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके और सपा नेता शिवपाल यादव के बीच कुछ ठीक नहीं है.

OP Rajbhar Attacks On Shivpal Yadav: चुनाव या फिर उपचुनाव के दौरान दो विपक्षी दलों को अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते और आरोप लगाते देखा जाता है. ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में उत्तर प्रदेश की जनता को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर देखने को मिला. जहां एक ओर सपा का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी और सीधे तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते नजर आए.

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी लगातार ओपी राजभर को दल बदलू कहते हुए कई आरोप लगाती रही. फिलहाल अब इन दो दलों की आपसी बयानबाजी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और सपा नेता शिवपाल यादव को एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकी हाल ही के दिनों में सपा नेता शिवपाल यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के दिए गए बयानों के बीच ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

हम मारते हैं तो खून भी नहीं निकलता: ओपी राजभर 

दरअसल मंगलवार के दिन ओम प्रकाश राजभर घोसी पहुंच अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करने के साथ ही सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया. इस दौरान ओपी राजभर ने जोश में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हम तोड़ते हैं, हम फोड़ते हैं और हम मारते हैं तो खून भी नहीं निकलता है. ऐसी जगह मारते हैं कि किसी को दिखा भी नहीं सकते. खाली अखिलेश जी को दिखाओगे.'

यादव मारता है तो रोने भी नहीं देता: शिवपाल सिंह यादव

फिलहाल ओपी राजभर के इस बयान को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के कुछ दिन पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें शिवपाल सिंह यादव घोसी में सपा प्रत्याशी की जीत के तुरंत बाद यह कहते नजर आए कि 'यादव जब मारता है तो रोने भी नहीं देता.' अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवपाल की यह बात किसके लिए कही गई थी. फिलहाल ओपी राजभर यहीं पर नहीं रुके उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर हमला भी करवाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें:
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले की अब 18 सितंबर को होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को दी है HC में चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget