एक्सप्लोरर

'राजभर के लड़के को पैसे दोगे तो वो नकली कट्टा खरीदेगा, पंडित का लड़का मिठाई...', ओम प्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar ने कहा कि "पंडित जी के लड़के को 100 रुपया दीजिये तो वो मिठाई खायेगा लेकिन, राजभर के लड़के को सौ रुपये दीजिये तो वो मेले से नकली कट्टा खरीदेगा."

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आंतकवाद को लेकर पूछे सवाल पर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजभर जाति लड़ाकू क़ौम रही है. अंग्रेजों ने हमें क्रिमिनल कास्ट में रखा था. अगर पंडित के लड़के को 100 रुपये दोंगे तो वो मिठाई खाएगा लेकिन अगर राजभर के लड़के को सौ रुपये दोगे तो वो नकली कट्टा खरीदेगा. वही उन्होने अंबेडकर के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर को लेकर भी सपा पर निशाना साधा. 

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से जब आतंकवाद से निपटने और बार्डर पर लड़ाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजभर जाति ने मुगलों और अंग्रेजों से लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था. हम लड़ाकू कौम के लोग है, अंग्रेजों ने हमें क्रिमिनल कास्ट में रखा था. संविधान में हमें क्रिमिनल कास्ट में लिखा गया. उन्होंने कहा कि "पंडित जी के लड़के को 100 रुपया दीजिये तो वो मिठाई खायेगा लेकिन, राजभर के लड़के को सौ रुपये दीजिये तो वो मेले से नकली कट्टा खरीदेगा."

Caste Census: जातिगत जनगणना पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, हिंदू और मुस्लिम की...'

राजभर ने सपा पर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार राजभरों को हथियार दे दे तो वो आतंकवादियों को घुस कर मारेंगे. उन्होंने इस दौरान बाबा साहब के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाने पर भी सवाल उठाए और समाजवादी पार्टी की सामाजिकता पर कहा कि वह सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. अभी 8 साल हो रहा है और अगले 22 साल तक इसी तरह बोलेंगे. 

राजभर ने कहा कि अखिलेश जी ने कुछ पोस्टरमैन तैयार किए हुए हैं, उनका काम है दिनभर सोना और रात को पोस्टर लगाना और सपा को बदनाम करना और बदनामी के सहारे चर्चा में रहना. उन्होंने कुछ सेना तैयार की हुई है जो लाल कपड़े वाली है वो इस तरह की बातें करती रहती हैं. कहां तो 2012 से पहले अखिलेश कहा करते थे कि जहां बाबा साहब का पार्क बना है वहां सपा की सरकार आने पर हम शौचालय बनाएंगे और आज इतना प्रेम उमड़ रहा है. सिर्फ दलितों के वोट को साथ लेने के लिए ये ड्रामा कर रहे हैं.  (अनिल कुमार)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget