एक्सप्लोरर

सुभासपा चीफ ओम प्रकाश बोले- राजभर जाति के लोग लड़ाकू, हमको बंदूक दे सरकार, हम लेंगे पहलगाम का बदला

UP Politics: ओपी राजभर ने कहा कि अंग्रेजों ने हम लोगों को आपराधिक श्रेणी में डाल दिया था, लेकिन मैं समझता हूं कि यह गलत है. हम लोग आपराधिक प्रवृत्ति के नहीं, बल्कि साहसी लोग हैं.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार हमें बंदूक दे, तो हम पाकिस्तान में जितने भी आतंकवादी हैं, उन्हें घुसकर मारेंगे.

उन्होंने ये बातें अपनी जाति की विशेषता के बारे में बताते हुए कही. उन्होंने कहा कि राजभर जाति के लोग हमेशा से ही लड़ाकू प्रवृत्ति के रहे हैं. अगर आप इतिहास में जाएंगे, तो सबसे ज्यादा अगर किसी ने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम किया था, तो वो हमारी ही जाति के लोग थे. इसी वजह से अंग्रेजों ने हम लोगों को आपराधिक श्रेणी में डाल दिया था, लेकिन मैं समझता हूं कि यह गलत है. हम लोग आपराधिक प्रवृत्ति के नहीं, बल्कि साहसी लोग हैं.

इसके अलावा, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. इनका एकमात्र मकसद यही रहता है कि कैसे भी करके वोट बटोरा जाए. लेकिन, मैं एक बात दावे के साथ कह देना चाहता हूं कि आने वाले 22 सालों तक ये लोग सत्ता में नहीं आने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से ये लोग सत्ता से दूर हैं और मैं एक बात दावे के साथ कहता हूं कि आने वाले दिनों में भी ये लोग सत्ता से दूर ही रहेंगे. ये लोग सिर्फ उल्टे-सीधे बयान ही देते रहेंगे, जैसा कि अब तक देते आ रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि आने वाले 22 सालों तक ये लोग सत्ता में नहीं आएंगे. ये लोग इसी तरह से अपना टाइम पास करने के लिए कभी पोस्टर लगाएंगे, तो कभी किसी मुद्दे पर बयान देकर सुर्खियों बटोरने का प्रयास करेंगे, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इन सबके एवज में इन लोगों को कुछ भी मिलने वाला नहीं है.

अंबेडकर-अखिलेश फोटो विवाद पर उन्होंने कहा कि 2012 से पहले यही समाजवादी पार्टी के लोग मंचों से कहते थे कि अगर हम सत्ता में आएंगे, तो सबसे पहले बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से बनाए गए पार्कों की जगह पर हम शौचालय बनवाएंगे. दलित समुदाय के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को सबसे पहले अगर किसी ने रोकने का काम किया था, तो वो समाजवादी पार्टी के लोग ही थे. अगर किसी ने मुस्लिमों और दलितों को लूटने का काम किया, तो वो समाजवादी पार्टी के लोग ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget