एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'विपक्षी कहते हैं, पैसा बांटकर जीत जाऊंगा, अगर दिखे तो लपक कर छीन लो और मौज मस्ती करो'- ओम प्रकाश राजभर

UP Lok Sabha Election: निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमारी चिंता करने वाला अब तक कोई नहीं था, पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें हक दिलाने का काम किया है.

Lok Sabha Election 2024: जनपद मऊ की घोसी लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर दिया है. इस सीट पर अंतिम चरण यानी कि 1 जून को मतदान होना है. जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी. नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

नामांकन करने से पूर्व एनडीए गठबंधन की तरफ से जनपद के सोनी धापा मैदान में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज जो जनसमूह इकट्ठा हुआ है इससे अरविंद राजभर की जीत सुनिश्चित है. 

UP News: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री के नामांकन के दौरान PSO को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

क्या बोले संजय निषाद?
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को लूटने वालों को जनता पहचान गई है और इंडिया गठबंधन को हर मोर्चे पर जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है. वहीं निषाद पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमारी चिंता करने वाला अब तक कोई नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने हम पिछड़े, दलित एवं गरीबों तथा वंचितों को गले लगाकर हमारा हक दिलाने का काम किया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने हम पर गोलियां चलवाई और भाजपा ने हम पर फूल बरसाए. 

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने कहा कि मऊ के विकास के लिए मैं कटिबंध हूं, अरविंद राजभर यदि सांसद होते हैं तो मऊ का विकास और तेजी से होगा क्योंकि अब तक मैं केवल नगरों में विकास कर पा रहा था. ओम प्रकाश राजभर के पंचायती राज मंत्री बनने के बाद अब गांव में भी तेजी से विकास का कार्य होगा. इस अवसर पर बोलते हुए पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री के नाम पर छड़ी को वोट कर रही है, जहां प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास की गारंटी दे रहे हैं.

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और सपा नफरत फैलाने का काम करती है. ओमप्रकाश राजभर अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक विपक्षी हैं, वह कह रहे हैं कि मैं पैसा बांटकर चुनाव जीत जाऊंगा. यदि कहीं गाड़ी में पैसा दिखे तो लपक कर छीन लो और वहीं से थाना अध्यक्ष को फोन करो और मान लो तुमको‌ 10 लाख रुपया मिला तो उसमें से थानाध्यक्ष को एक लाख ही बताना और 9 लाख रुपया अपने पास रखो और मौज मस्ती करो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget