एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: अतीक अहमद का आर्थिक साम्राज्य ढहाने में जुटी टास्क फोर्स, बेनामी संपत्ति को लेकर कारोबारी से पूछताछ

Prayagraj News: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी. दोनों को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पेशी के लिए लाया गया था.

Atiq Ahmed News: माफिया से राजनेता बने माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद यूपी पुलिस उसके आर्थिक साम्राज्य को ढहाने में जुटी हुई है. टास्क फोर्स ने अब अतीक अहमद की अवैध और बेनामी संपत्तियों का पता लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. प्रयागराज पुलिस की टास्क फोर्स ने शहर के करेली इलाके के एक कारोबारी इम्तियाज चावल से पूछताछ की है. लगभग छह घंटे तक माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई. टास्क फोर्स के सवालों की बौछार से कारोबारी के पसीने छूट गए.

आरोप है कि कारोबारी इम्तियाज चावल के माफिया अतीक अहमद से गहरे संबंध थे. इम्तियाज चावल कॉलेज और राइस मिल का संचालक है. परिवार के कई अन्य कारोबार भी हैं. राइस मिल में अतीक के शेयर के बारे में उससे पूछताछ की गई है. बैंक स्टेटमेंट से लेकर अतीक की बेनामी संपत्तियों के बारे में भी सवाल पूछे गए हैं. एक महिला को मकान दिलाने का भी मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस इस मामले का सत्यापन करा रही है. 

अतीक अहमद की अवैध कमाई का पता लगा रही पुलिस

कई सवालों पूछने के बाद पुलिस ने रात में उसे छोड़ दिया. पुलिस अफसरों का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. करेली निवासी इम्तियाज अहमद उर्फ इम्तियाज चावल का हरियाणा के करनाल में कॉलेज है. पुलिस को यह सूचना मिली थी कि अतीक अहमद की अवैध कमाई को इम्तियाज चावल ने बिजनेस में लगाया है.  

ये टास्क फोर्स अपराधियों और माफियाओं की संपत्तियों का पता लगाने के लिए गठित की गई है. डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक टास्क फोर्स में दो एसीपी और 20 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं. कई अन्य लोग भी टास्क फोर्स के रडार पर हैं. जिनसे टास्क फोर्स जल्द ही पूछताछ कर सकती है.  

राजमिस्त्री के नाम पर खरीदी करोड़ों की संपत्ति

टास्क फोर्स हुबलाल जैसे अन्य के पास मौजूद अतीक की संपत्तियों का पता लगाएगी. अतीक अहमद ने राजमिस्त्री का काम करने वाले बीपीएल कार्ड धारक हुबलाल के नाम 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी थी. संपत्तियों का पता लगने पर गैंगस्टर एक्ट में प्रॉपर्टी को पुलिस कुर्क करेगी. 

ये भी पढ़ें- 

Etawah News: छठ से पहले इटावा में दूसरा ट्रेन हादसा, सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग, 19 यात्री घायल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget