एक्सप्लोरर

चुनाव बाद हटा दिए जाएंगे ओपी राजभर? BJP के सहयोगी ने कर दिया बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद ओम प्रकाश राजभर को यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद से हटा दिया जाएगा. जिस पर अब उन्होंने जवाब दिया है.

Om Prakash Rajbhar News: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि चुनाव के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री पद से हटा दिया जाएगा. इन तमाम बातों पर अब खुद राजभर ने जवाब दिया है. एबीपी न्यूज से बात करते उन्होंने मंत्रीपद से हटाए जाने पर जवाब दिया और सपा-कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. 

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से जब सपा के आरोपों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने विरोधियों पर पलटवार करते हुए इन्हें गलत बताया. उन्होंने कहा कि वो (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) जानते हैं कि चुनाव के बाद वो दोनों यहां नहीं रहेंगे, दोनों ही विदेश जाने वाले हैं. ये वो है जो अपने बारे में सोचते हैं वहीं दूसरे के लिए कहते हैं. एक चला जाएगा इटली और एक चला जाएगा दूसरी जगह. जनता को लूटकर सब मजा ले रहे हैं. 

अखिलेश यादव को बताया अपरिपक्व
अखिलेश यादव ने घोसी लोकसभा सीट में जीत का दावा किया है, जिस पर ओम प्रकाश राजभर ने उन्होंने अपरिपक्व नेता बताया. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को धरातल की जानकारी तो हैं वो ये तक नहीं बता पाएंगे की घोसी में कौन-कौन सी जातियां है. वो यादव, मुस्लिम और भूमिहार के अलावा किसी के बारे में नहीं बता पाएंगे. लेकिन हमें यहां के हर गांव और किस गांव में कौन सी जातियां रहती है सबके बारे में पता है.  

यूपी की घोसी लोकसभा सीट पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर सपा ने राजीव राय को टिकट दिया है. सुभासपा प्रमुख ने अपने बेटे को जिताने लिए दिन-रात जमकर प्रचार किया, इस सीट पर कल शनिवार एक जून को वोटिंग होनी है. माना जा रहा है कि यहां सपा और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है. 

ओम प्रकाश राजभर के लिए इस सीट को बचाना नाक का सवाल है, अगर किसी वजह से उनके बेटे हार जाते हैं तो गठबंधन में उनकी भूमिका पर इसका असर देखने को मिल सकता है. क्योंकि इससे पहले घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी पूरी ताकत लगाने के बाद बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह चौहान हार गए थे. बावजूद इसके भाजपा ने चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान को यूपी सरकार में मंत्री बनाया.  

यूपी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने किया नया दावा, NDA या INDIA गठबंधन किसे लगेगा झटका? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget