एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने खुलकर किया केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन, कहा- 'वह बिलकुल सही हैं'

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर सबसे पहले संविधान का उल्लंघन कर दिया था.

UP News: कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है, जिसको लेकर योगी सरकार ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जिस वजह से यूपी में राजनीतिक सरगर्मियां बेहद ही गरम हो गई है. कावड़ यात्रा के दौरान रास्तों पर पड़ने वाली दुकानों के मालिकों को साफ निर्देश जारी किया गया है कि वे अपना नाम लिखकर दुकान के सामने लगाएं. बस यही फैसला योगी सरकार ने क्या सुनाया कि विपक्ष को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया. वे इस फैसले को मजहब के हिसाब से लोगों को बांटने की कोशिश वाला फरमान बता रहे है.

बस्ती पहुंचे योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह आदेश तो वर्ष 2005 में कांग्रेस की सरकार ने किया था. जिसका पालन न करवा कर उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया है. इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर सबसे पहले संविधान का उल्लंघन कर दिया था. बिना किसी गुनाह के लोगों को इमरजेंसी में जेल में डाला गया था. योगी सरकार का फैसला संविधान का पालन करने वाला है.

ओपी राजभर ने शनिवार को प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. बस्ती जनपद में 35 लाख पौधे लगाए जाने हैं, जिसको लेकर वे सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करते हुए उन्हें मंत्र दिया कि कैसे समाज और सरकार के हित में काम करना है. ओपी राजभर ने कहा कि हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं यहां मौजूद हैं और किसी ने नहीं कहा कि उनकी सुनवाई जिले के अधिकारी नहीं करते हैं. हमारा कोई भी कार्यकर्ता सरकार या संगठन से नाराज नहीं है. 

Guru Purnima 2024: सदियों से चली आ रही गुरु शिष्य परंपरा को निभाएंगे सीएम योगी, शिष्यों को तिलक लगाकर देंगे आशीर्वाद

डिप्टी सीएम का समर्थन
जब उनसे हमारे संवाददाता ने सवाल किया कि आपके कार्यकर्ता तो संतुष्ट है मगर बीजेपी के नेता कह रहे है उनके कार्यकर्ता नाराज हैं. इस सवाल कर ओपी राजभर ने कहा कि उनके बारे में हम क्या कहें, मगर इतना जरूर है कि कोई भी संगठन कार्यकर्ता से होता है. राजभर ने कहा कि निश्चित तौर पर संगठन से ही सरकार बनती है. इसलिए जब संगठन नहीं होगा तो सरकार भी नहीं खड़ी रहेगी. बीजेपी की कमी को बताते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बूथ पर एजेंट नहीं थे इसलिए हमारी कमी रही. हम लोग मिल बैठकर इस कमी को दूर करेंगे. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जो कहा था संगठन सरकार से बड़ा होता है तो यह बात बिलकुल सही है, वे इसका समर्थन करते है.

वहीं कावड़ यात्रा में पड़ने वाले दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के सवाल पर योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये आदेश तो यूपीए सरकार का फैसला था. इसका तो हमारी सरकार ने केवल अनुपालन करवाया है. मजहब के नाम पर समाज को बांटने के सवाल को खारिज करते हुए राजभर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. यूपीए सरकार ने ये फैसला 2005 में दिया था जिसका हम तो केवल पालन करवा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget