एक्सप्लोरर

'अभी तो पानी रोका है, कल शरीर से खून भी..', मौलाना मदनी के बयान पर बोले ओम प्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पाकिस्तान का पानी रोकने पर मौलाना मदनी के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और कहा उन्हें पाकिस्तान के आंतकियों को समझाना चाहिए..

Om Prakash Rajbhar: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान पर ज़ोरदार हमला किया है. मदनी ने पाकिस्तान का पानी रोकने के फैसले को सही नहीं बताया था. जिसके बाद उनके बयान पर सियासत तेज हो गई है. राजभर ने कहा कि ये भारत सरकार का फैसला है. अगर किसी को दर्द हो रहा है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों को समझाना चाहिए. अभी पानी रोका है कल को उनके शरीर से खून भी निकाल लिया जाएगा. 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए गए हैं. इसी क्रम में सरकार ने दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते को भी रद्द कर दिया है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि- ये पॉलिसी भारत सरकार की है, दुश्मन को पस्त करने के लिए क्या-क्या करना है वो भारत सरकार तय करेगी वो किसी के कहने से नहीं है.

'किसी के पेट में दर्द है तो वो पाकिस्तान..'
राजभर ने कहा कि "अगर किसी को बहुत दर्द है वो जाकर पाकिस्तान में जो आतंकवादी है उनको जाकर समझाते दें कि अभी तो पानी रोका गया है. कल को तुम्हारे शरीर से ख़ून निकाल लिया जाएगा तो क्या करोगे." 

दरअसल रविवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने पर कहा था कि अगर कोई पानी रोकता है तो रोकने दो. ये नदियां हजारों सालों से बह रही हैं. आप उनका पानी कहां ले जाएंगे. ये आसान नहीं है. पानी रोका जाना देश के लिए ठीक नहीं है. मुझे लगता है कि नियम प्रेम का होना चाहिए न कि नफ़रत का. मैं मुसलमान हूं मैं अपनी जिंदगी इस देश में बिता रहा हूं. यहां जिन चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है वो देश के लिए ठीक नहीं. 

मौलाना मदनी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कड़ी आपत्ति जताई गई है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ख़ून-खराबा कर सकता है और हम उसका पानी भी नहीं रोक सकते. उनका बयान आपत्तिजनक है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget