एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने की बड़ी भविष्यवाणी, ऐसा हुआ तो अखिलेश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें

Azam Khan News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "वो तो दिखाने गए थे कि आजम खान जी यहां नहीं हैं तो उनकी भरपाई के लिए शेरवानी पहन कर आए हैं, लेकिन आजम खान जी को तो वो खुद ही किनारे लगा रहे हैं."

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछले दिनों काली शेरवानी को लेकर खूब चर्चा हुई, जब बजट सत्र के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) काली शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे. इस दिन अखिलेश यादव के साथ उनकी पार्टी के कई दूसरे विधायक भी शेरवानी में नजर आए. सपा नेताओं ने कहा कि वो आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में शेरवानी पहन कर पहुंचे थे, क्योंकि आजम खान अक्सर सदन में शेरवानी ही पहनते थे. लेकिन इन तमाम बातों के बीच ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने आजम खान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. 

ओम प्रकाश राजभर से जब काली शेरवानी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "वो तो दिखाने गए थे कि आजम खान जी यहां नहीं हैं तो उनकी भरपाई के लिए शेरवानी पहन कर आए हैं, लेकिन आजम खान जी को तो वो खुद ही किनारे लगा रहे हैं." राजभर ने कहा कि "आप देखिएगा चुनाव आते-आते आजम खान किसी दूसरे दल में चले जाएंगे, जो सच्चाई है वो मैं बता रहा हूं. चाहे वो बसपा में जाएं, चाहे कांग्रेस में चले जाएं. कहीं ना कहीं और चले जाएंगे. इनके साथ वो नहीं जाएंगे क्योंकि जब वो जेल में थे तो उनसे मिलने नहीं गए जबकि रमाकांत यादव से मिलने जेल में गए थे."

राजभर का दावा सच हुआ तो..

आजम खान सपा के कद्दावर नेता हैं, उनका रामपुर जनपद में जबर्दस्त प्रभाव हैं. मुस्लिम वोटरों में उनकी पैठ काफी अच्छी है. इस बार सपा मुस्लिम, ओबीसी और दलितों का गठजोड़ कर लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है. पिछले दिनों अखिलेश यादव जब बरेली से मुरादाबाद शादी समारोह जो रहे थे उस वक्त भी उन्होंने रास्ते में आजम खान से मुलाकात की थी और ये संदेश देने की कोशिश की कि वो आज भी उनके साथ खड़े हैं. आजम खान के सपा के साथ होने का मतलब है मुस्लिम वोटरों का सपा के साथ होना.

ओम प्रकाश राजभर जो कह रहे हैं वो अगर होता है तो इसका सीधा-सीधा नुकसान सपा को होगा और अखिलेश यादव ऐसा कभी नहीं चाहेंगे. इससे पहले आजम खान जब जेल में थे तो कांग्रेस और बसपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी, जबकि अखिलेश यादव उनसे मिलने जेल नहीं गए, जिसके बाद आजम खान की नाराजगी भी देखने को मिली थी, हालांकि बाद में अखिलेश यादव ने दिल्ली जाकर उनके मुलाकात की और सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की थी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन पर दिया जवाब, जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह
'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget