एक्सप्लोरर

यूपी में चुनावी हलचल तेज, राजभर और ओवैसी 15 जुलाई को मुरादाबाद में करेंगे रैली

राजभर ने कहा कि गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' की 15 जुलाई को मुरादाबाद में रैली होगी. मोर्चा की अगली रैली बांदा में होगी.

Uttar Pradesh Assembly election 2022: बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' की 15 जुलाई को मुरादाबाद में रैली होगी. भागीदारी संकल्प मोर्चा छोटे दलों का गठबंधन है. उन्होंने कहा कि इन दोनों रैलियों में मोर्चा के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. इन रैलियों में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहेंगे. मुरादाबाद के बाद मोर्चा की अगली रैली बांदा में होगी. राजभर ने बताया कि इन रैलियों के बारे में असदुद्दीन ओवैसी से गुरुवार को विचार विमर्श हो गया है.

ओवैसी एक दिन के दौरे पर गुरुवार को लखनऊ और बहराइच आए थे. ओवैसी के साथ बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर जाने के मसले पर सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि वह गाजी की मजार पर नहीं गये थे.

बीजेपी को शिगूफा छोड़ने की आदत हो गई है- राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने ओवैसी के साथ गुरुवार को बहराइच में एक कार्यक्रम को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह ओवैसी के साथ उनकी पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शरीक हुए थे. ओवैसी सैयद सालार मसूद गाजी के मजार पर सजदा करने गए लेकिन वह उनके साथ मजार पर नहीं गए थे.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा ओवैसी जी की व्यक्तिगत आस्था है, वह कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं. योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण नीति बनाने के मसले पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को शिगूफा छोड़ने की आदत हो गई है.

यह भी पढ़ें-

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के साथ खड़ा है प्रशासन, ऐसी गुंडागर्दी की उम्मीद नहीं थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget