एक्सप्लोरर

गाजीपुर: समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही, जिंदा बुजुर्ग महिला को घोषित किया 'मृत'

बुजुर्ग भवली देवी ने लगभग 6 महीने पहले समाजसेवी मीरा राय से अपने आर्थिक तंगी का रोना रोया था. उन्होंने उस वक्त भवली की मदद करने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन के लिए तहसील मुख्यालय से ही ऑनलाइन एप्लीकेशन दी और विभागीय अधिकारियों से मिलकर कार्य किया.

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर जिले में समाज कल्याण विभाग का कारनामा देखने को मिला है. जहां पर एक 85 साल की वृद्धा ने करीब 6 महीने पहले वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया था. विभाग के अधिकारियों ने वृद्धा पेंशन देने की बजाय उसे वेरिफिकेशन के दौरान मृत बता दिया. बुजुर्ग की व्यथा जानकर एक समाज सेविका ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई. वहीं, जिलाधिकारी ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारी को इस मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया और देर शाम होते ही विभागीय अधिकारियों ने मृत महिला को जिंदा कर उसे पेंशन दिए जाने की ऑनलाइन कार्यवाही पूरी कर दी.

बुजुर्ग भवली देवी ने लगभग 6 महीने पहले समाजसेवी मीरा राय से अपने आर्थिक तंगी का रोना रोया था. उन्होंने उस वक्त भवली की मदद करने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन के लिए तहसील मुख्यालय से ही ऑनलाइन एप्लीकेशन दी और विभागीय अधिकारियों से मिलकर कार्य किया. कई माह बीत जाने के बाद भी जब भवली देवी की पेंशन उसके खाते में नहीं आई तब मीरा राय ने पता किया तो मालूम चला कि विभागीय कर्मचारी ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. 

जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
पता चलने पर मीरा राय ने 14 फरवरी को इस मामले के संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया था. जिलाधिकारी ने आश्वासन भी दिया, लेकिन विभागीय अधिकारी ने तब भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की. दोबारा शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल विभागीय अधिकारी को मामले का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया. इसके बाद विभागीय अधिकारी खुद एक्टिव हुए और वृद्धा का ऑनलाइन आवेदन कर अगली प्रक्रिया के लिए लखनऊ भेज दिया और बताया कि अगले 3 से 4 दिनों में इसकी ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए विभाग के पास आएगा जिसे वेरिफिकेशन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि जिस भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Class 12 Board Exam Cancelled: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द, 100 साल में पहली बार हुआ ऐसा

UP Board 12th Assessment Criteria: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द, डिप्टी सीएम ने बताया इस फार्मूले से पास किये जाएंगे छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
मिशन-27 को लेकर निषाद पार्टी की अहम बैठक, संजय निषाद बोले- 403 विधानसभा सीटों पर है तैयारी
मिशन-27 को लेकर निषाद पार्टी की अहम बैठक, संजय निषाद बोले- 403 विधानसभा सीटों पर है तैयारी
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget