एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: उत्तराखंड में नाराज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 5 नवंबर को बड़ी रैली का एलान, जानें वजह

OPS Vs NPS: धामी कैबिनेट की बैठक में 1 अक्टूबर 2005 से पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुहर लगी. अब कर्मचारी संगठन 5 नवंबर को श्रीनगर में लामबंद होने जा रहे हैं.

Uttarakhand News: कर्मचारी संगठन धामी सरकार के फैसले से खुश नहीं हैं. नाराज कर्मचारियों ने विरोध में मोर्चा खोल दिया है. सरकार के खिलाफ 5 नवंबर को श्रीनगर में बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है. रैली को पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे. पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या लाखों में है. कैबिनेट के फैसले का लाभ 5 से 6 हजार कर्मचारियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का लाभ देने में सरकार भेदभाव नहीं बरते.

उत्तराखंड में कर्मचारी क्यों नहीं खुश?

सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को आयोजित रैली में हिमाचल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नेता भी शिरकत करेंगे. बता दें कि धामी सरकार ने 5 से 6 हजार कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है. कर्मचारी संगठन को सरकार के फैसले पर आपत्ति है.

5 नवंबर को श्रीनगर में हल्ला बोल रैली

धामी कैबिनेट की बैठक में 1 अक्टूबर 2005 से पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुहर लगी. फैसले के अनुसार एक अक्टूबर, 2005 से पहले भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहे सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा. कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 1 अक्टूबर 2005 से पहले  जारी विज्ञप्ति के आधार पर बहाल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में आने का विकल्प मिलेगा. पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन को सरकार का फैसला मंजूर नहीं है. 5 नवंबर को कर्मचारी श्रीनगर में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे. 

Uttarakhand News: आशीष नैथानी बनाए गए HC के रजिस्ट्रार जनरल, इन जिलों में जजों का तबादला, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget